फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Court called Bihar Police in the case of theft of jewelery from Darbhanga royal family sbi locker

Bihar Police: राजघराने से करोड़ों के हेरफेर में सबूत के बावजूद पुलिस ने किया बड़ा खेल, अब कोर्ट ने बुला लिया

Sat, 10 Feb 2024 08:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 10 Feb 2024 08:42 AM IST
सार

इस मामले को दरभंगा न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने विश्वविद्यालय थाना कांड संख्या 34/24 के अनुसंधानक से जवाब तलब किया है। कोर्ट यह जानने की कोशिश करेगा है कि किस प्रविधान के तहत गैर जमानतीय धाराओं में गिरफ्तार आरोपितों को पीआर बांड पर छोड़ा गया।

विज्ञापन
Bihar News: Court called Bihar Police in the case of theft of jewelery from Darbhanga royal family sbi locker
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

दरभंगा राज घराने के एसबीआई के लॉकर से गायब हुए करोड़ों के जेवरात बेचने के मामले में कोर्ट ने संज्ञान लिया गया है। गिरफ्तार किए गए मैनेजर उदयनाथ झा सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर गैरजमानतीय धारा में केस दर्ज कर पीआर बांड पर आरोपियों को छोड़ देने के मामले को दरभंगा न्यायालय ने इस केस के अनुसंधानक (आईओ) से जबाब तलब किया है। अब कोर्ट की इस कार्रवाई से बिहार पुलिस महकमा में हड़कम्प मच गया है।

विज्ञापन


बता दें कि इस मामले को दरभंगा न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने विश्वविद्यालय थाना कांड संख्या 34/24 के अनुसंधानक से कारण पृच्छा तलब किया है। कोर्ट यह जानने की कोशिश करेगा है कि किस प्रविधान के तहत गैर जमानतीय धाराओं में गिरफ्तार आरोपितों को पीआर बांड पर छोड़ा गया। आगे की कार्रवाई अगली तिथि में निर्धारित की जाएगी। ऐसी स्थिति में अब कोर्ट के संज्ञान लेने से अनुसंधानक सहित पुलिस की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। 
विज्ञापन


तीनों आरोपियों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया
दरभंगा महाराज कामेश्वर सिंह के पौत्र राजकुमार कुमार कपिलेश्वर सिंह दरभंगा पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने आरोपितों को बचाने की आशंका जताते हुए अपने अधिवक्ता के माध्यम से शुक्रवार को कोर्ट में अर्जी दी है। इसमें उन्होंने कहा है कि पुलिस कार्रवाई से इंसाफ नहीं मिलने की आशंका जाहिर की गई है। ऐसी स्थिति में पटना उच्च न्यायालय के एक न्यायादेश के आलोक में इस मामले की मॉनिटरिंग करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस पूरे मामले को गैर जमानतीय धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपियों को पीआर बांड पर छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग 35 किलो चांदी को भी जब्त कर लिया था
बता दें कि इस मामले में कामेस्वर धार्मिक ट्रस्ट के मैनेजर उदयनाथ झा सहित दो लोगों को पुलिस प्राथमिकी दर्ज होने के एक घंटे के भीतर ही गिरफ्तार करते हुए इसकी निशानदेही पर नगर थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी शॉप से डेढ़ किलो गला हुआ सोना और लगभग 35 किलो चांदी को भी जब्त कर लिया था। लेकिन, पुलिस द्वारा देर रात फिर सभी आरोपितों को पीआर बांड पर छोड़ भी दिया गया। यह मामला लोगों समझ में नहीं आ रहा था कि पुलिस ने जिस तेज गति से कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया फिर अचानक से इतनी बड़ी बरामदगी होने के बावजूद सभी आरोपियों को सिर्फ पीआर बांड पर छोड़ दिया। इधर, घटना के लगभग 15 दिनों बाद भी दरभंगा पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं होता देख कुमार कपिलेश्वर सिंह ने बिहार के डीजीपी आर एस भट्टी से मिलकर घटना के सम्बंध जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed