{"_id":"67f89cc9526156a11e043375","slug":"bihar-news-congress-protest-in-patna-foot-march-kanhaiya-kumar-sachin-pilot-patna-police-nda-bjp-jdu-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: कन्हैया कुमार पटना पुलिस की हिरासत में, मुख्यमंत्री को घेरने आए कई कांग्रेसी भी साथ-साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: कन्हैया कुमार पटना पुलिस की हिरासत में, मुख्यमंत्री को घेरने आए कई कांग्रेसी भी साथ-साथ
Fri, 11 Apr 2025 02:45 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 11 Apr 2025 02:45 PM IST
सार
कन्हैया कुमार आज कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पटना में प्रदर्शन करेंगे। सैकड़ों कांग्रेस पैदल मार्च कर सीएम हाउस तक जाएंगे। कन्हैया कुमार ने कहा कि हमलोग सीएम नीतीश कुमार से मिलने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
कन्हैया कुमार पुलिस की हिरासत में
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार के सियासी गलियारी में आज काफी गहमागहमी है। राहुल गांधी के पटना से जाने के दो दिन बाद कांग्रेस राजधानी में बड़ा प्रदर्शन शुरू हुआ। कन्हैया कुमार सदाकत आश्रम से 'पलायन रोको नौकरी दो' यात्रा में निकले, लेकिन उनके वहां से निकलते ही पुलिस ने उनको राजापुल के पास ही रोक दिया। कन्हैया कुमार आज सदाकत आश्रम से निकलने के बाद अपनी यात्रा के दौरान सीएम हाउस तक जाने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उनको रोक दिया। यात्रा में शामिल लोगों पर वाटर केनन भी चलाया गया। इस दौरान अन्य कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
अब सत्याग्रह और संघर्ष का रूप ले रही यह यात्रा
इधर, प्रदर्शन से पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार की जनता बेराजगारी और गरीबी से त्रस्त है। मजबूरी में उन्हें पलायन करना पड़ रहा है। कांग्रेस ने 16 मार्च को पश्चिम चंपारण के भितिहरवा गांधी आश्रम से पदायात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा बिहार के नौजवानों और बेरोजगारों के लिए निकाली गई थी। इसमें लाखों लोग जुड़ गए। यह यात्रा अब सत्याग्रह और संघर्ष का रूप ले रही है। लोगों में आक्रोश है। उनके अंदर मौजूदा सरकार के खिलाफ निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम हाउस तक मार्च करेंगे कन्हैया कुमार
दरअसल, कन्हैया कुमार पटना में प्रदर्शन के जरिए आज अपनी 'पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा' का समापन करने जा रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि आज के प्रदर्शन में पांच हजार से ज्यादा नेता और कार्यकर्ताओं शामिल होंगे। सभी कांग्रेसी सीएम हाउस तक मार्च करेंगे। कन्हैया ने कहा कि हमलोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें मांग पत्र सौंपने की कोशिश करेंगे। इधर, कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए पटना पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है। पटना एसएसपी ने अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी है।
मौसम के कहर ने एक दिन में 61 की जान ली