{"_id":"67a052df57fa831a3d03d00f","slug":"bihar-news-congress-mla-shakeel-ahmed-khan-s-son-dies-dead-body-found-in-government-residence-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, सरकारी आवास में मिला शव; पप्पू यादव ने जताया दुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान के बेटे ने की आत्महत्या, सरकारी आवास में मिला शव; पप्पू यादव ने जताया दुख
Mon, 03 Feb 2025 10:53 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:53 AM IST
सार
सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता मेरे मित्र डॉ शकील अहमद ख़ान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया है। मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शकील अहमद खान के बेटे की मौत के बाद सरकारी आवास पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार प्रदेश कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक के बेटे अयान खान (17) ने सुसाइड कर लिया है। घटना के बाद हड़कंप मच गया। फौरन पटना पुलिस के अधिकारी टीम के साथ पहुंचे और जांच में जुट गए। एसएफएल की टीम को जांच के बुलाया गया। वहीं शकील अहमद खान गुजरात में है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटना लौट रहे। कांग्रेस विधायक के आवास पर नेताओं और उनके परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी है।
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव ने जताया शोक
इसकी जानकारी निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि एक अत्यंत दुःखद सूचना से मर्माहत हूं! बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता मेरे मित्र डॉ शकील अहमद ख़ान साहब के इकलौते पुत्र का असामयिक निधन हो गया है। मेरी पूरी संवेदना शकील भाई और उनके परिजनों के साथ है। लेकिन, एक पिता माता के लिये ढांढस के कोई मेरे पास शब्द नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में फंदे से झूलता मिला शव
इधर, कांग्रेस के वरीय नेता के इकलौते बेटे की आत्महत्या की खबर से पार्टी नेताओं और करीबियों में शोक की लहर है। सभी उनसे मिलने उनके सरकारी आवास पर पहुंच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, विधायक के बेटे रोजाना की ही तरह सोने गए थे। किसी ने उनके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं देखा था। हालांकि, सुबह जब वे खुद बाहर नहीं आए तो आवास में मौजूद लोग उन्हें पूछने गए। वहां जाकर उन्होंने देखा कि अयान का शव फंदे से झूल रहा था। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि हाल में ही जब राहुल गांधी पटना आए थे तो शकील अहमद ने मंच पर ही बेटे को राहुल से मिलवाया था। अयान ने राहुल गांधी को कुछ दस्तावेज सौंपे थे।