{"_id":"663f20bde9ef82134109c364","slug":"bihar-news-congress-left-parties-leader-in-patna-lalu-yadav-not-in-india-press-meet-lok-sabha-election-2024-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election : लालू-तेजस्वी की गैरहाजिरी में टीम INDIA की सामूहिक प्रेसवार्ता, पटना में खरगे किसपर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election : लालू-तेजस्वी की गैरहाजिरी में टीम INDIA की सामूहिक प्रेसवार्ता, पटना में खरगे किसपर बरसे
Sat, 11 May 2024 01:42 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 11 May 2024 01:42 PM IST
सार
Election 2024 : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन चुनाव लड़ रहा है, लेकिन अब पहली बार इंडी एलायंस के बैनर तले दिग्गज पहुंचे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे हैं, लेकिन लालू प्रसाद या तेजस्वी यादव इसमें नहीं हैं। राजद से मनोज झा मौजूद हैं।
विज्ञापन
इंडी एलायंस के नेता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में इंडी एलायंस के बैनर तले आज दिग्गजों का जुटान हो रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पटन पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह और कांग्रेस के वरीय नेता अजीत शर्मा ने पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। पटना के होटल मौर्या में प्रेस वार्ता आयोजन किया गया। हालांकि, राष्ट्रीय जनता दल की ओर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नहीं शामिल हुए। राजद से मनोज झा और वामदल से दीपांकर भट्टाचार्य, कांग्रेस की वरीय नेत्री मीरा कुमार समेत कई दिग्गज शामिल हुए।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी और एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब तक तीन चरणों में चुनाव हो चुके हैं। 381 लोकसभा सीट पर चुनाव पूरा हो जाएगा। मोदी जी के लिए सरकार बना पाना अत्यंत मुश्किल है। जनता में भाजपा के खिलाफ जनता में काफी रोष है। बेरोजगारी इतना बढ़ रहा है कि जनता उसका भार सह नहीं पा रही है। इसलिए सभी लोग परेशान हैं। इन्होंने पहले बहुत वादे किए थे। हर साल दो करोड़ नौकरी के वादे किए थे। लेकिन, उन्होंने नहीं दिया। अब उसके बारे में कुछ नहीं बोलते।
विज्ञापन
हिंदू-मुसलमान कर अपनी राजनीति चलाना चाहते हैं
खरगे ने कहा कि पीएम मोदी अपनी सभाओं में विकास के बारे में कुछ नहीं कहते। लोगों को जो समाधान कार्य को उत्तर मिलना चाहिए, उसके बारे में वह कुछ नहीं बोलते हैं।युवाओं से लेकर किसानों तक, मजदूरों से लेकर और महिलाएं तक परेशान हैं। यह जो है जो परेशानी उनको आज इस चुनाव में परेशान करती है। और हमेशा इस बात पर वह धर्म की बात पर आते हैं। वह हिंदू-मुसलमान कर अपनी राजनीति चलाना चाहते हैं और हिंदू-मुस्लिम को बांटना चाहते हैं। वह सिर्फ वोट बढ़ाने के लिए यह कैसा काम कर रहे हैं यह लोगों के ध्यान में आया है। पीएम मोदी विपक्ष के नेताओं को परेशान करने में अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। चाहे वह ईडी का केस हो जाए इनकम टैक्स हो या सीबीएसई से केस डलवाना हो।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सब बात पर ही झूठ बोलते जाते हैं
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पीएम को पहले काम करना चाहिए। आप आमिरों के कर्ज 16 लाख करोड़ माफ कर देते हैं और गरीब किसानों के आपको याद नहीं आता है। लेकिन, आप अमीरों के पक्ष में अमीरों को अमीर बनना चाहते हैं। यह झूठ बोलने वाली सरकार है। 15 लाख की बात की लेकिन किसी को धोखा नहीं दिया। 20 करोड़ देने की बात की थी लेकिन आपने 20 लाख भी नहीं दिया। मोदी हमेशा अपनी बात अलग-अलग ढंग से रखकर लोगों को भड़का रहे हैं और वह खुद ही बोलते हैं कि विपक्ष के लोग जनता को भड़काते हैं। खरगे ने कहा कि मुसलमान, मछली, मंगलसूत्र, मटन यह सब बात प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए? लेकिन, वह बोलते हैं। प्रधानमंत्री सब बात पर ही झूठ बोलते जाते हैं। झूठ बोलने का अधिकार उनका है।
बिहार की जनता प्रधानमंत्री जी को बेदखल करेगी
वामदल की ओर से दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि किसी की कोई कॉमेडी सुनना है तो वह मोदी जी का भाषण सुने। मोदी जी ने कहा कि अडानी और अंबानी टेंपो में भर भर करके काला धन पहुंचा रहे हैं। नोटबंदी के साथ-साथ काला धन समाप्त हो गया है? उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता प्रधानमंत्री जी को बेदखल करेगी।