फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CO Prince Raj accused of corruption: Matriculation exam: SVU raid revealed Sheikhpura, Madhubani

Bihar News: भ्रष्ट अंचलाधिकारी ने दो बार अलग-अलग नाम से पास की मैट्रिक परीक्षा, एसवीयू की जांच में खुली पोल

Wed, 16 Apr 2025 04:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 16 Apr 2025 04:00 PM IST
सार

मधुबनी में प्रिंस राज के आवास से कई अवैध संपत्तियों की जानकारी मिली है। इन संपत्तियों की सूचना उन्होंने सरकारी रिकॉर्ड में नहीं दी थी। एसवीयू को शक है कि मामला और बड़ा हो सकता है।

विज्ञापन
Bihar News: CO Prince Raj accused of corruption: Matriculation exam: SVU raid revealed Sheikhpura, Madhubani
प्रिंस राज के ठिकानों पर एसवीयू की छापेमारी चल रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस की विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पता चला है कि टीम ने भ्रष्टचार के आरोप जिस अंचलाधिकारी प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई की है, उसने नौकरी में आने से पहले बड़ा खेला किया था। आरोप हैं कि अंचलाधिकारी प्रिंस राज ने प्रिंस राज ने दो बार मैट्रिक की परीक्षा दी है। 2004 में धर्मेंद्र कुमार के नाम से और 2006 में प्रिंस राज के नाम से परीक्षा पास की है। दोनों सर्टिफिकेट एसवीयू ने जब्त कर लिए हैं। अब एसवीयू की टीम प्रिंस राज की सभी कुंडलियों को खंगालने में जुट गई है। 
विज्ञापन


प्रिंस राज के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम ने छापेमारी की। टीम को अब तक उनकी आय से 28 लाख रुपए अधिक की संपत्ति मिली है। मामला आय से अधिक संपत्ति का है। इसी आधार पर एसवीयू ने केस दर्ज किया है। यह मामला मधुबनी थाने में दर्ज हुआ है। शेखपुरा और मधुबनी जिलों में एक साथ छापेमारी चल रही है। अब तक की जांच में 90 प्रतिशत संपत्ति आय से अधिक पाई गई है। छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। हाल ही में सरकार ने प्रिंस राज को निलंबित किया था।
विज्ञापन


आय से 90 प्रतिशत अधिक संपत्ति है
एसवीयू के अनुसार, जांच में चला कि प्रिंस राज के पास उनकी आय से 90 प्रतिशत अधिक संपत्ति है। 2019 में प्रिंस राज अंचलाधिकारी बने थे। योगदान के दौरान करीब 28 लाख दो हजार रुपये की संपत्ति नाजायज ढंग से अर्जित की। इसका कोई स्पष्टीकरण उनके पास नहीं है। इसके अलावा प्रिंस राज ने जमीन, मकान में जो निवेश किया है, उन स्थानों का स्पष्ट उल्लेख उनके द्वारा बताई गई संपत्ति में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी अंकु गुप्ता भी अंचलाधिकारी हैं
प्रिंस राज को 2019 में राजस्व सेवा में सीओ के पद पर बहाल किया गया था। उनकी पत्नी अंकु गुप्ता भी अंचलाधिकारी हैं। वह शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड में कार्यरत हैं। शेखपुरा शहर के राजोपुरम कॉलोनी स्थित किराए के मकान में भी छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed