फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: SVU raids on the offices of the Circle Officer in Madhubani and Sheikhpura: corruption, Supaul, b

Bihar News: अंचालधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची एसवीयू की टीम, कालाधन कमाने का आरोप

Wed, 16 Apr 2025 11:11 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 16 Apr 2025 11:11 AM IST
सार

Bihar Police: स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने आरोप लगाया कि निलंबित अंचलाधिकारी प्रिंस राज नेआय से अधिक संपत्ति अपने पास रखा है। उनके खिलाफ भ्रष्टचार की भी शिकायत मिली है। इस मामले को लेकर टीम इनके ठिकानों पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News:  SVU raids on the offices of the Circle Officer in Madhubani and Sheikhpura: corruption, Supaul, b
प्रिंस राज के ठिकाने पर छापेमारी करने पहुंची एसवीयू की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीतीश सरकार ने एक और भ्रष्ट अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की है। अंचालधिकारी (निलंबित) प्रिंस राज के दो ठिकानों पर छापेमारी की। विशेष निगराई इकाई (एसवीयू) की अलग-अलग टीम प्रिंस राज के शेखुपरा और मधुबनी स्थित ठिकाने पर पहुंची। डीएसपी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। टीम को अब तक उनकी आय से 28 लाख रुपए अधिक की संपत्ति मिली है। मामला आय से अधिक संपत्ति का है। इसी आधार पर एसवीयू ने केस दर्ज किया है। यह मामला मधुबनी थाने में दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


एसवीयू के अनुसार,  जांच में चला कि प्रिंस राज के पास उनकी आय से 90 प्रतिशत संपत्ति है। 2019 में प्रिंस राज अंचलाधिकारी बने थे। योगदान के दौरान करीब 28 लाख दो हजार रुपये की संपत्ति नाजायज ढंग से अर्जित की। इसका कोई स्पष्टीकरण उनके पास नहीं है। इसके अलावा प्रिंस राज ने जमीन, मकान में जो निवेश किया है, उन स्थानों का स्पष्ट उल्लेख उनके द्वारा बताई गई संपत्ति में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

एसवीयू की ओर से बताया कि प्रिंस राज ने बैंक, जमीन और फ्लैट मिलाकर उन्होंने 45 लाख दो हजार रुपये की संपत्ति का जिक्र किया है। जबकि सरकार सेवा में सैलरी व अन्य भर्तों के जरिए उन्होंने तीस लाख रुपये ही प्राप्त किया। इसमें से 13 लाख रुपये उन्होंने खर्ज और 17 लाख रुपये बताया है। लेकिन, जांच में पता चला कि 28 लाख दो हजार रुपये उन्होंने नाजायज ढंग से कमाया है। इतना ही नहीं घर की तलाश के दौरान और भी संपत्ति का पता चला, जिसका खुलासा प्रिंस राज ने नहीं किया। फिलहाल मधुबनी और शेखपुरा में छापेमारी चल रही है। 

यह भी पढ़ें : नीतीश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में किया बड़ा फेरबदल, इन जिलों के सिविल सर्जन का भी तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed