फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CNG bus caught fire mahatma gandhi setu vaishali bihar patna bihar police

Burning Bus : यात्रियों में मची भगदड़, अचानक धू-धूकर जलने लगी सीएनजी बस

Tue, 18 Feb 2025 07:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 18 Feb 2025 07:37 PM IST
सार

Fire in CNG Bus : बस में यात्री भरे हुए थे। बस तेजी से वैशाली से खुलकर पटना की ओर आ रही थी। तभी अचानक बस के इंजन से धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, सीएनजी बस में आग लग गई। 

विज्ञापन
Bihar News : CNG bus caught fire mahatma gandhi setu vaishali bihar patna bihar police
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के वैशाली में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पटना जा रही सीएनजी यात्री बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। यह घटना हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया मोड़ के निकट की है। घटना के समय बस में कई यात्री सवार थे। आग लगने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही गंगा ब्रिज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन



                 

Bihar News : CNG bus caught fire mahatma gandhi setu vaishali bihar patna bihar police
आग बुझाने के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

अचानक निकलने लगा धुंआ और चिंगारी 
घटना के संबंध में बस के चालक ने बताया कि मंगलवार की शाम बस हाजीपुर जंक्शन से यात्रियों को बैठा कर पटना जा रही थी। इसी दौरान हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया मोड़ के निकट बस से पहले धुआं और फिर चिंगारी निकलने लगी। चिंगारी निकलते देख बस में सवार लोगों के बीच अफरातफरी का माहौल हो गया। आननफानन में बस के चालक ने बस को सड़क के किनारे रोक कर सभी यात्रियों को बाहर निकालने लगा। उधर आग की लपटें तेज हो रही थी। हालांकि गनीमत रही कि बस में पूरी तरह आग लगने से पहले सभी यात्री बस से उतर चुके थे। देखते ही देखते बस बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगी।



सीएनजी टैंक में रिसाव होने की वजह से लगी थी आग 
बस में आग लगते देख स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के तीन गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुँच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में फायर ब्रिगेड के अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बस में आग लगने की सूचना मिली थी कि तेरसिया मोड़ के निकट सीएनजी बस में आग लगी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कर आग पर काबू पाया गया है। फायर ब्रिगेड के अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि सीएनजी टैंक में रिसाव होने की वजह से सीएनजी बस में आग लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed