फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar visit Patna Metro construction work inaugurated tunnel boring machine

Patna Metro: सीएम नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो के निर्माण कार्यों का लिया जायजा, टनल बोरिंग मशीन का किया शुभारंभ

Wed, 12 Mar 2025 12:59 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 12 Mar 2025 12:59 AM IST
सार

Bihar : मलाही पकड़ी से खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरोमाईल, पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक पटना मेट्रो लाईन जिसकी कुल लंबाई 6.01 किमी को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। 15 अगस्त 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित है। 

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar visit Patna Metro construction work inaugurated tunnel boring machine
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बुद्ध स्मृति पार्क के सामने पटना जंक्शन के पास टनल बोरिंग मशीन (थर्ड टीबीएम) ब्रेक थ्रू का बटन दबाकर इसकी शुरुआत की। शुभारंभ के टनल बोरिंग मशीन भूमिगत मेट्रो लाईन हेतु कटिंग करते हुये बाहर निकली, जिसका मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अवलोकन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान सीएम नीतीश कुमार पटना रेलवे जंक्शन के पास भी पहुंचे, जहां उन्होंने कार्य योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पटना मेट्रो निर्माण कार्य में वह तेज गति लाकर जल्दी काम समाप्त करें, ताकि समय पर उद्घाटन किया जा सके। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना का स्वरूप बेहतर ढंग से हमने तैयार करवाया है। इसके निर्माण कार्यों को लेकर हम लगातार निरीक्षण करते रहे हैं। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं हो, इसको लेकर हमने लगातार अधिकारियों को निर्देश दिया है। पटना मेट्रो रेल परियोजना को ससमय पूर्ण करें ताकि लोगों को आवागमन में सहूलियत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : CM Nitish Kumar visit Patna Metro construction work inaugurated tunnel boring machine
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने पटना मेट्रो एलाइनमेंट कॉरिडोर 1 और 2 के निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में साइट मैप के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मलाही पकड़ी से खेमनीचक, भूतनाथ रोड, जीरोमाईल, पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक पटना मेट्रो लाईन जिसकी कुल लंबाई 6.01 किमी को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लाईन को 15 अगस्त 2025 तक शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित है। भूमिगत मेट्रो लाईन के निर्माण हेतु 21 नवंबर 2023 को गांधी मैदान स्टेशन से टी०बी०एम० (टनल बोरिंग मशीन) के द्वारा कार्य प्रारंभकिया गया जो आकाशवाणी भूमिगत स्टेशन होते हुए पटना स्टेशन तक पहुंच चुकी है।



इस मौके पर नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव  अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना के जिलाधिकारी डॉ० चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन तथा पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed