फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar targets Bihar BJP party samrat chaudhary and BJP Party President JP Nadda

Bihar News : सीएम नीतीश बिफरे, बोले- उसके बाप को हमने इज्जत दिया, मंत्री बना दिया; नड्डा को भी दिया खरा जवाब

Wed, 11 Oct 2023 12:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 11 Oct 2023 12:54 PM IST
सार

Nitish Kumar : संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जय प्रकाश नारायण की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति जनगणना पर मीडिया से बात के क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयानों को लेकर बहुत तीखा जवाब दिया। उन्होंने इनकी बात से भी बचने कहा।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar targets Bihar BJP party samrat chaudhary and BJP Party President JP Nadda
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जातीय गणना के आंकेड़े को लेकर महागठबंधन सरकार पर लगातार हमला बोल रहे भारतीय जनता पार्टी और उनके प्रदेश अध्यक्ष पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पलटवार किया है। आंकड़ों में गड़बड़ी का आरोप लगा कर सम्राट चौधरी द्वारा दिए गए यादव की संख्या बढ़ाने के सवाल पर सीएम नीतीश कुमार बिफर गए। उन्होंने कहा कि इस बात कोई मतलब है। सम्राट चौधरी को कोई सेंस नहीं। सम्राट चौधरी के बाप को सबसे ज्यादा इज्जत हमने दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


नीतीश बोले- सम्राट को मंत्री विधायक हमने बनाया
सीएम नीतीश कुमार ने कह कि सम्राट की उम्र कम थी फिर भी उसको हमने विधायक और मंत्री बना दिए। लालू यादव ने भी उसे (सम्राट चौधरी) मंत्री बनाया। वह रोज पार्टी बदलता है। उसके बात का कोई मतलब है। अब वह अंड बंड प्रचार करता है। उन लोगों के चाहने से कुछ थोड़ी हो जाएगा। मीडिया से अपील करते हुए सीएम ने कहा कि उन लोग की चर्चा आपलोग मत कीजिये। भाजपा के ऊपर हम कुछ बोलना नहीं चाहते और आजकल भाजपा की ही बातें हर जगह आती है इसीलिए हम उस पर ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 "लालू प्रसाद ने गुंडे भेजकर नीतीश कुमार को पिटवाया था"

क्षेत्रिय दल को समाप्त करने की बात कहते
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा क्षेत्रिय दल को समाप्त करने की बात कहते हैं। अगले चुनाव में हम लोग सबको एकजुट कर रहे हैं और अगर जनता निर्णय ले लेगी और इन लोगों से मुक्ति मिल जाएगी तो देश काफी आगे बढ़ जाएगा। वहीं जातीय जनगणना पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में जातीय गणना की सभी राज्यों में भी चर्चा हो रही है। जब विधानसभा का सत्र शुरू होगा उसमें भी पूरी जानकारी रखी जाएगी। सभी पार्टियों के साथ मिलकर हम लोगों ने तय किया था आप बहुत अच्छे से जातीय गणना हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed