फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Samrat Chaudhary attacked CM Nitish Kumar's statement, Shakuni Chaudhary, caste census, Lalu Yadav

Bihar News: "लालू प्रसाद ने गुंडे भेजकर नीतीश कुमार को पिटवाया था", सम्राट चौधरी ने याद दिलाई पुरानी बात

Wed, 11 Oct 2023 01:37 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 11 Oct 2023 01:37 PM IST
सार

नीतीश कुमार मेरे पिता जी से 20 साल छोटे हैं। मेरे पिता जब देश की सेना में थे, तब नीतीश कुमार हाफ पैंट पहनते होंगे।

विज्ञापन
Bihar News: Samrat Chaudhary attacked CM Nitish Kumar's statement, Shakuni Chaudhary, caste census, Lalu Yadav
सम्राट चौधरी, लालू प्रसाद और नीतीश कुमार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान बुधवार दोपहर सम्राट चौधरी ने पूछा कि आपको (नीतीश कुमार) लालू यादव कितना कूटवाए थे याद है न? गरौल में लालू प्रसाद यादव ने गुंडों को भेजकर नीतीश कुमार को पीटवाने का काम किया था, यह वह भूल गए। लव-कुश समाज ने नीतीश कुमार जी को प्रतिष्ठा देकर मुख्यमंत्री बनाया। और, यह किसी के नहीं हुए। यह किसके हुए लालू प्रसाद के बेटे के। आप जनता के ही नहीं हो पाए। इसलिए अब जनता ही आपको उखाड़ कर फेंक देगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


'नीतीश कुमार हाफ पैंट पहनते होंगे, जब मेरे पिता सेना में थे
उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश और लालू बिहार में जातीय जनगणना के जरिए बैकवर्ड-फॉरवर्ड करना चाहते हैं। लालू यादव बिहार की राजनीति के कैंसर हैं उन्हें भाजपा उखाड़ कर फेंकेगी। नीतीश कुमार मेरे पिता जी से 20 साल छोटे हैं। मेरे पिता जब देश की सेना में थे, तब नीतीश कुमार हाफ पैंट पहनते होंगे। नीतीश कुमार को लव-कुश ने बिहार का मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन, इसका उन्होंने क्या सिला दिया, यह दुनिया जानती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 उसके बाप को हमने इज्जत दिया, मंत्री बना दिया

जानिए, क्या बोले थे नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सम्राट चौधरी को कोई सेंस नहीं। सम्राट चौधरी के बाप को सबसे ज्यादा इज्जत हमने दिया। सम्राट की उम्र कम थी फिर भी उसको हमने विधायक और मंत्री बना दिए। लालू यादव ने भी उसे (सम्राट चौधरी) मंत्री बनाया। अब वह अंड बंड प्रचार करता है। उन लोगों के चाहने से कुछ थोड़ी हो जाएगा। मीडिया से अपील करते हुए सीएम ने कहा कि उन लोग की चर्चा आपलोग मत कीजिये। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed