फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar seen hugging Jitan Ram Manjhi: Litti Chokha program: Hum, JDU

Nitish Kumar : कभी जीतन राम मांझी पर हत्थे से उखड़े थे सीएम नीतीश कुमार; अब गलबहियां करते आई जानदार तस्वीर

Sun, 02 Feb 2025 07:53 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Feb 2025 07:53 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री के आवास पर आधे घंटे पहले यानी साढ़े पांच बजे ही पहुंच गए। 20 मिनट पर रुके और बातचीत के बाद निकल गए। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को गले लगाकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar seen hugging Jitan Ram Manjhi: Litti Chokha program: Hum, JDU
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के साथी सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री मांझी को गले लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों नेता काफी खुश दिख रहे। दरअसल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपने आवास पर रविवार शाम छह बजे से हाइटी "लिट्टी विथ मांझी" कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें मुख्यमंत्री को भी आमंत्रित किया था। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में आए लेकिन फिर से सबको चौंका दिया। वह केंद्रीय मंत्री के आवास पर आधे घंटे पहले यानी साढ़े पांच बजे ही पहुंच गए। 20 मिनट पर रुके और बातचीत के बाद निकल गए। इसी दौरान केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को गले लगाकर उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा की ओर से बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान साहब की उपस्थित हुई। दोनों नेता उपस्थित होकर बिहार की जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और लिट्टी विद मांझी पार्टी के कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं से प्रेम और सद्भाव पूर्वक आपस में मिलकर काम करने और उपस्थित सम्मानित नेताओं ने आपस में बिहार के भविष्य पर खुलकर बात हुई। 

विज्ञापन

Bihar News: CM Nitish Kumar seen hugging Jitan Ram Manjhi: Litti Chokha program: Hum, JDU
केंद्रीय जीतन राम मांझी के साथ सीएम नीतीश कुमार, मंत्री विजय चौधरी, उमेश कुशवाहा व अन्य - फोटो : अमर उजाला

जब सीएम नीतीश कुमार भड़क गए थे मांझी पर
इधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी गलबहियां की यह तस्वीर अब वायरल हो रही है। लोगों ने कहा कि करीब 15 महीना पहले ही सीएम नीतीश कुमार और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक एक-दूसरे पर हमलावर थे। दोनों लगातार एक दूसरे पर हमला बोलते थे। नौ नवंबर 2023 को बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान आरक्षण बढ़ाए जाने से पहले उसकी समीक्षा किए जाने की बात उठाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की जमकर फजीहत कर दी थी। उन्होंने यह तक कह दिया था कि उनकी मूर्खता के कारण मांझी मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने अपने निर्णय पर पछतावा जताया था। 

मांझी ने भी दिया था सीएम नीतीश कुमार को जवाब
इसके बाद हम के संरक्षक जीतन राम मांझी ने भी  सीएम नीतीश कुमार की बातों का जवाब दिया। उन्होंने कहा- "नीतीश कुमार ने कोई क्वालिटी देखकर मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनाया था। संकट में थे तो मुसहर-भुंइया है, सीधा है...यह सोचकर मुख्यमंत्री बना दिया। सोचा कि जो कहेंगे, करता रहेगा। लेकिन जब मैं काम करने लगा तो इन्हें अपनी कुर्सी पर खतरा नजर आने लगा। कहते तो सीधे हट जाता, लेकिन साजिश कर हटाया।" हालांकि कुछ महीने बाद ही सीएम नीतीश कुमार वापस एनडीए के साथ आ गए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मांझी और सीएम नीतीश कुमार रिश्ते भी ठीक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed