फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar JDU Party MP Lalan Singh objectionable comment against Rahul Gandhi Congress

Rahul Gandhi: नीतीश कुमार के सांसद ने राहुल गांधी को कहीं का नहीं छोड़ा, ऐसे शब्द लिखे कि दुहराना भी संभव नहीं

Wed, 31 Jan 2024 06:28 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 31 Jan 2024 06:28 PM IST
सार

Bihar : @RahulGandhi जी, आपने कहा है कि आपके दबाव में बिहार में जाति आधारित गणना करवाई गई। इतना बड़ा असत्य हो ही नहीं सकता। अगर असत्य का सहारा लीजिएगा तो प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar JDU Party MP Lalan Singh objectionable comment against Rahul Gandhi Congress
नीतीश कुमार ने राहुल गांधी पर कसा तंज। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल से नाता तोड़ कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ नई सरकार बनाई। इस बीच नीतीश कुमार से सबसे नजदीक रहने वाले जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह खामोश थे। अब उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है और सीधा राहुल गांधी पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि @RahulGandhi जी, आपने कहा है कि आपके दबाव में बिहार में जाति आधारित गणना करवाई गई। इतना बड़ा असत्य हो ही नहीं सकता। अगर असत्य का सहारा लीजिएगा तो प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा। आगे कुछ ऐसा भी कहा जिसे दुहराना भी संभव नहीं।

विज्ञापन


क्या लिखा है एक्स पर 
दरअसल ललन सिंह ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी पर जमकर हमला किया। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्रथन में लिखा है कि @RahulGandhi जी, आपने कहा है कि आपके दबाव में बिहार में जाति आधारित गणना करवाई गई। इतना बड़ा असत्य हो ही नहीं सकता। शायद आपको पता नहीं है कि नीतीश कुमार जी, कभी किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं। जाति आधारित गणना, नीतीश कुमार जी का निश्चय था और यह मुद्दा नीतीश कुमार जी ने स्वर्गीय वी. पी. सिंह जी के प्रधानमंत्रित्व काल में भी उठाया था, जब आपका राजनीतिक उदय भी नहीं हुआ था। आपकी तो हालत यह है कि बेंगलुरु और मुंबई की बैठक में जब जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से प्रस्ताव पास करने को कहा गया, तब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया और आपने मौन रहकर उनका समर्थन किया। देश की राजनीति में कुछ पाने के लिए असत्य कथन का सहारा मत लीजिए। यही कारण है कि आपकी कांग्रेस पार्टी दिनों-दिन सिकुड़ती जा रही है। अगर असत्य का सहारा लीजिएगा तो प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा। एक बात और, आप ............ ही रहेंगे और अपनी ‘चुटकुलेबाजी’ से देश का ‘मनोरंजन’ करते रहेंगे।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर किया था हमला 

बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आयोजित एक जनसभा में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा था कि जनता को सामाजिक न्याय दिलाने के लिए गठबंधन में नीतीश का होना जरूरी नहीं है। यह काम हमारा गठबंधन कर लेगा। राहुल गांधी ने कहा कि मैं नीतीश जी से साफ-साफ़ कहा था कि देखिए आपको बिहार में जातीय जनगणना करनी पड़ेगी। इस बात को लेकर राजद और कांग्रेस ने नीतीश कुमार पर दबाव डालकर यह काम करवाया। राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि उधर दूसरी तरफ (भाजपा) से प्रेशर आ गया। नीतीश जी पर थोड़ा सा दवाब पड़ते ही नीतीश जी यू टर्न ले लेते हैं भाजपा तो बस यही चाह रही थी। भाजपा ने उन्हें निकलने का रास्ता दे दिया और नीतीश जी उस रास्ते से निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




नीतीश कुमार ने किया पलटवार 
राहुल गांधी के द्वारा मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि "क्या वह भूल गए हैं कि जाति जनगणना कब हुई थी? मैंने यह बात 9 पार्टियों की मौजूदगी में कहा था। 2019-20 में मैं विधानसभा से लेकर सार्वजनिक बैठकों तक हर जगह जाति जनगणना करने की बात की। मैंने दोनों सदनों से इसे पास कराया और फिर इसको लेकर हमने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात भी की। यह सब हमने किया है सब जानते हैं। अब वह नकली श्रेय ले रहे हैं तो मैं क्या कर सकता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed