फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar JDU MLC Radha Charan shah alias seth jee arrested by ed after proofs of scam

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के MLC गिरफ्तार; जानें किन सबूतों के आधार पर किसने की कार्रवाई

Wed, 13 Sep 2023 08:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 13 Sep 2023 08:27 PM IST
सार

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्षी एकता को एकजुट करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के सेठ जी, यानी एमएलसी राधाचरण साह को प्रवर्तन निदेशालय ने इस बार जांच और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar JDU MLC Radha Charan shah alias seth jee arrested by ed after proofs of scam
एमएलसी राधाचरण साह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरा-बक्सर निकाय क्षेत्र से निर्वाचित विधान पार्षद सह जदयू के प्रदेश महासचिव राधा चरण साह उर्फ सेठ से लम्बी पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। राधा चरण सेठ से संबंधित पटना आरा सहित एक दर्जन जगहों पर आज सुबह से ईडी की जांचचल रही थी।.राधा चरण सेठ पर बालू के अवैध कारोबार सहित अवैध तरीके से अकूत सम्पति बनाने का मामला है।.पिछले दिनों ईडी ने राधाचरण सेठ और उनके बेटे कन्हैया को नोटिस देकर पटना ऑफिस में पूछताछ भी किया था। गिरफ़्तारी के बाद जदयू एम एल सी ने अपनी तबियत ख़राब होने की बात कहीं जिसके बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।

विज्ञापन


15 दिन पहले भेजा गया था समन 
 इससे पहले ईडी ने एमएलसी राधा चरण शाह उर्फ सेठ जी और उनके बड़े बेटे कन्हैया प्रसाद को समन भेजा था जिसमें उनसे 15 दिन के अंदर जवाब माँगा गया था। जवाब नहीं देने पर ईडी ने बुधवार की सुबह उनके घर और उनसे संबंधित अन्य जगहों पर पहुंच जांच पड़ताल शुरू कर दी। जांच करने के क्रम में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से ईडी ने अपने साथ सीआरपीएफ के जवान और स्थानीय पुलिस को भी साथ कर लिया था।
विज्ञापन


इससे पूर्व भी हो चुकी है जांच  
एमएलसी राधा चरण शाह के निवास स्थान और उनसे संबंधित अन्य कई जगहों पर इससे पहले भी जांच की जा चुकी है। पिछली बार हुए छापेमारी के दौरान टीम ने देर शाम अनाईठ स्थित फार्म हाउस पर नोट गिनने के लिए दो मशीन भी मंगवाए थे। आरा-बक्सर निकाय क्षेत्र से निर्वाचित विधान पार्षद सह जदयू के प्रदेश महासचिव राधा चरण साह उर्फ सेठ भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंड के रहने वाले हैं। आरा में राधा चरण सेठ के रमना मैदान शहीद भवन स्थित होटल, बाइपास रोड स्थित रिजॉर्ट के अलावा उत्तराखंड और हिमाचल में भी उनका होटल का व्यवसाय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं भोजपुर एसपी 
भोजपुर एसपी ने विधान पार्षद सह जदयू के प्रदेश महासचिव राधा चरण साह उर्फ सेठ को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed