फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish kumar inaugurated State Sports Academy and Bihar Sports University in Nalanda Rajgir

Bihar News : सीएम ने राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का किया उद्घाटन, खिलाड़ी भी सम्मानित

Thu, 29 Aug 2024 08:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 29 Aug 2024 08:32 PM IST
सार

Bihar : राजगीर में राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय का सीएम नीतीश कुमार के द्वारा उद्घाटन किया गया। इस मौके पर खेल के क्षेत्र में राज्य के 9 अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं और प्रशिक्षक भी सम्मानित किये गये। 

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish kumar inaugurated State Sports Academy and Bihar Sports University in Nalanda Rajgir
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा में - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नालंदा जिला के राजगीर खेल परिसर स्थित राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने खेल के क्षेत्र में राज्य के 9 अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को सम्मानित भी किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ओलंम्पिक गेम्स, एशियन गेम्स, सीनियर एशियन चैम्पियनशिप में पदक विजेता, सहभागी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके तहत पेरिस ओलंम्पिक निशानेबाजी 2024 में भाग लेने वाली और एशियन गेम्स 2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाली अर्जुन पुरस्कार विजेता श्रेयसी सिंह को सम्मानित किया गया। साथ ही एशियन गेम्स, 2022 तलवारबाजी में भाग लेने वाले आकाश कुमार, एशियन गेम्स - 2022 सेलिंग में भाग लेनेवाले सुधांशु शेखर, एशियन गेम्स, 2022 रग्बी में भाग लेनेवाली स्वेता शाही, एशियन गेम्स - 2022 पारा स्वीमिंग में भाग लेनेवाले मो० शम्स आलम शेख, सीनियर एशियन चैम्पियनशिप - 2024 लॉन बॉल्स में स्वर्ण पदक विजेता चंदन कुमार सिंह और सीनियर एशियन चैम्पियनशिप- 2024 पारा साइक्लिंग में भाग लेनेवाले मो० जलालुद्दीन अंसारी को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक वर्ग में एशियन गेम्स - 2023 में द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित कुश्ती खेल विद्या के प्रशिक्षक शशिभूषण प्रसाद को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 19वें एशियन गेम्स में भाग लेनेवाली भारतीय हॉकी टीम की महिला खिलाड़ियों एवं छपरा निवासी महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षक हरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

विज्ञापन

 

Bihar News : CM Nitish kumar inaugurated State Sports Academy and Bihar Sports University in Nalanda Rajgir
श्रेयसी सिंह को सम्मानित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

खिलाड़ियों से की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार ने राजगीर खेल परिसर में नवनिर्मित स्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में मैच का शुभारंभ हुआ। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात भी की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : CM Nitish kumar inaugurated State Sports Academy and Bihar Sports University in Nalanda Rajgir
इस मौके पर पहुंचे खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

मुख्यमंत्री ने इन स्थलों का किया निरीक्षण 
मुख्यमंत्री ने तरणताल और फिर निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भी निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। फिर वह पूर्व से निर्माणाधीन जरासंध स्मारक का भी निरीक्षण किया और निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने वहां निर्माणाधीन संग्रहालय का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने  कहा कि यहां पर जो भी प्रदर्शनी लगाई जाएगी उसके विषय में हिंदी और अंग्रेजी में जानकारी लिख दें, ताकि लोगों को उसके बारे में जानकारी प्होराप्त हो सके। उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक स्थल है, जिसके विकसित होने से अधिक संख्या में लोग इसे देखने आएंगे। मुख्यमंत्री ने वहां निर्माण कराए जा रहे पार्क और तालाब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलिंग का निर्माण कराएं ताकि लोग सुरक्षित रह सकें। फिर वह रोप-वे (झूला) के पास निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड भवन का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed