फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar GAD Bihar caste census already recorded mp ravishankar prasad and bjp party mla

Bihar Caste Census : सरकार बोली- भाजपा सांसद और विधायक झूठ बोल रहे; दोनों के घर जाकर लिया गया था विवरण

Thu, 05 Oct 2023 10:34 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 05 Oct 2023 10:34 AM IST
सार

Bihar News : पूर्व केंद्रीय मंत्री व पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा को राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने झूठा करार दिया है। कहा गया कि दोनों के घर पर जाति जनगणना का रिकॉर्ड लिया गया है।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar GAD Bihar caste census already recorded mp ravishankar prasad and bjp party mla
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने आरोप लगाया था कि जाति आधारित गणना करने वाली टीम ने उनके परिवार का सर्वे नहीं किया है। और, न ही उनका हस्ताक्षर लिया है। दोनों भाजपा नेताओं ने जाति आधारित गणना के रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया था। अब बिहार सरकार की ओर से इस पर जवाब आया है। सरकार का कहना है पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं वह गलत और झूठे हैं। 

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने कहा- घर जाकर विहित प्रपत्र में गणना की गई है
पटना जिला प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि यह आरोप लगाया गया है कि एक सांसद और नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के परिवार की जाति आधारित गणना नहीं गई है। इस संबंध में निदेशानुसार यह स्पष्ट किया जाता है कि उनके क्षेत्र के प्रगणक द्वारा सांसद और नेता, प्रतिपक्ष के घर जाकर विहित प्रपत्र में गणना की गई है। सभी सूचनाओं के साथ गणना प्रपत्र उपलब्ध है। दिशा-निदेशों के अनुसार व्यक्तिगत सूचना की गोपनीयता की शर्त के कारण उक्त गणना से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है।

विज्ञापन

जातीय गणना की रिपोर्ट के आंकड़ों में फर्जीवाड़ा किया गया
दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब सीट से भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने भाजपा कार्यालय मीडिया से बातचीत के दौरान बुधवार को कहा था कि जातीय गणना की रिपोर्ट के आंकड़ों में फर्जीवाड़ा किया गया है। उनके घर जनगणना के लिए एक टीम आई थी,लेकिन वह गेट से वापस चली गई। यहां तक कि गणना करने वाले ने न उनसे मुलाकात की और न ही उनका हस्ताक्षर नहीं लिया। वह पटना साहिब के सांसद हैं। जब उनके साथ ऐसा हुआ है तो बिहार के अन्य लाखों लोगों के साथ इसी तरह का फर्जीवाड़ा हुआ होगा। रविशंकर प्रसाद ने दावा किया कि जाति गणना में बिना सभी लोगों से मिले रिपोर्ट बना दी गई और कई जातियों की संख्या को कम बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed