Bihar: 'लाठी चलाएंगे तो केस हो जाएगा, अफसरों के मुंह पर...', राजद के पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल
RJD Party : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर अच्छा वक्त गुजारने के बाद कलेक्टर, यानी जिला पदाधिकारी के ओहदे तक पहुंचते हैं और बिहार की महागठबंधन सरकार के पूर्व मंत्री और राजद विधायक ने इनसे काम कराने के लिए लोगों को अमर्यादित सलाह दी। यह वायरल है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह मामला कैमूर का है जहां अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने कई महीनों बाद एक बार फिर सरकार और उनके अफसरों को लेकर एक विवादित बयान दिया है। सुधाकर सिंह ने कैमूर में किसान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोग आंदोलन के दौरान अधिकारियों पर लाठी बरसाते हैं और उसका सर फट जाएगा तो आप पर 302 और 307 लग जाएगा, लेकिन 100 लोग मिलकर कलेक्टर के मुंह पर थूक देंगे तो कलेक्टर 100 लोगों पर क्या दफा लगाएगा? फूलों की माला की जगह अधिकारियों को फटे हुए जूते और चप्पलों की माला पहनाइए। अगर कोई अधिकारी बाजार में सब्जी लेने आता है तो उसे अंगूठा दिखाइए। इन सब चीजों से आप लोग के ऊपर किसी भी तरह का कोई धारा नहीं लगेगा।
किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत पहुंचे थे कैमूर पहुंचे
भारतमाला परियोजना के तहत बनारस कोलकाता एक्सप्रेसवे बनाने को लेकर भारत सरकार द्वारा कैमूर के किसानों की जमीन ली जा रही है। किसानों का आरोप है कि सरकार जमीन का उचित मूल्य नहीं दे रही है, जिसे लेकर आज दूसरी बार किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत कैमूर पहुंचे थे। वहीं लिच्छवी भवन पर किसान सभा को संबोधित करते हुए सुधाकर सिंह ने सरकार और अधिकारियों पर जमकर हमला बोला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.