{"_id":"64a2b20c3a6c59e98f0659a6","slug":"bihar-news-cm-nitish-kumar-biography-writer-uday-kant-is-vice-chairman-of-bsdma-brother-rajiv-kant-in-bsclc-2023-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Nitish Kumar Biography : नीतीश पर किताब लिखने वाले के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप, पूरा परिवार चर्चित है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nitish Kumar Biography : नीतीश पर किताब लिखने वाले के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप, पूरा परिवार चर्चित है
Mon, 03 Jul 2023 05:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 03 Jul 2023 05:03 PM IST
सार
Bihar : राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लिखी किताब 'नीतीश कुमार : अंतरंग दोस्तों की नजर से’ का लोकार्पण किया। कौन हैं किताब के लेखक और क्यों चर्चित है इनका परिवार, जानें।
विज्ञापन
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं नीतीश, उपाध्यक्ष हैं जीवनी के लेखक उदय कांत मिश्रा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजनीतिक साथी, फिर दुश्मन, फिर साथी बने लालू प्रसाद यादव ने सोमवार की शाम उनपर लिखी किताब 'नीतीश कुमार : अंतरंग दोस्तों की नजर से’ का लोकार्पण किया। किताब नीतीश के बाकी दोस्तों के सहयोग से मुख्य दोस्त उदय कांत ने लिखी है। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की इस किताब में खूब चर्चा है, लेकिन दोस्तों ने नीतीश को जितनी करीबी से देखा- वह इस किताब में साफ झांकता है। लालू पर किताब लिखने वाले और यहां तक कि पान खिलाने वाले तक चर्चा में रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि राजकमल प्रकाशन के लिए नीतीश की बायोग्राफी लिखने वाले उदय कांत कम चर्चित हैं। बस, चर्चा का कारण अलग है।
विज्ञापन
उदय कांत मिश्रा को नीतीश रखते हैं आसपास
7 अक्टूबर 1949 को जन्म लेने वाले उदय कांत इंजीनियर हैं। इंजीनियरिंग से पीएचडी कर कई जगह सेवा दे चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यह बहुत अच्छे मित्र हैं। भागलपुर के भिखनपुर में अपना घर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मित्र उदय कांत को अपने आसपास ही रखते हैं। पहले वह बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य थे, अब उपाध्यक्ष हैं। प्राधिकरण के अध्यक्ष का पद मुख्यमंत्री के पास है। उसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के उप कुलपति और प्रभारी कुलपति भी रह चुके हैं। उससे पहले उदय कांत दिल्ली में अलग-अलग जिम्मेदारी निभा रहे थे।
विज्ञापन
भागलपुर में नीतीश अपने मित्र के घर पहुंचते हैं तो उनके भाई राजीव कांत रहते हैं सक्रिय।
- फोटो : अमर उजाला
उदय कांत के भाई को मिला महत्वपूर्ण पद
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब भागलपुर जाते हैं तो दोस्त उदय कांत मिश्रा के घर भिखनपुर का भी रुख करते हैं। उदय कांत पटना में रहते हैं। उनके छोटे भाई राजीव कांत मिश्रा और डॉ. रविकांत मिश्रा वहीं रहते हैं। इस परिवार का भिखनपुर में पुराना घर है। बबरगंज थाने से आगे जेएस गार्डन नाम का एक मैरिज गार्डन है। राजीव कांत मिश्रा शिक्षाविद् के रूप में जाने जाते हैं और शैक्षणिक संस्थान का संचालन भी करते थे। नीतीश कुमार सरकार ने जब पिछले साल अक्टूबर में राजद के कोटे से भागलपुर के चक्रपाणि हिमांशु को बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग का अध्यक्ष बनाया तो राजीव कांत मिश्रा को यहीं उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। डॉ. रविकांत मिश्रा भागलपुर के जाने-माने पैथोलॉजिस्ट हैं और चिकित्सा जगत में अच्छी पहचान रखते हैं।