फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar Bihar NDA government has more power as two Congress mla, one RjD mla joined BJP p

भाजपा के लिए कांग्रेस-राजद में कुर्बानी : राहुल के दो, लालू के एक विधायक ने पार्टी छोड़ी, नीतीश सरकार बुलंद

Tue, 27 Feb 2024 04:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 27 Feb 2024 04:35 PM IST
सार

Bihar News : इसी महीने की 12 तारीख को बिहार विधानसभा में हुए बहुमत परीक्षण के मुकाबले राज्य की नीतीश कुमार सरकार अब और ज्यादा ताकतवर हो गई है। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कांग्रेस के दो और राजद की एक विधायक ने अपनी विधान सभा सदस्यता को कुर्बान करने का प्रण लिया है।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar Bihar NDA government has more power as two Congress mla, one RjD mla joined BJP p
राजद और कांग्रेस सहित तेन विधायक भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट के दौरान महागठबंधन को तीन विधायकों का नुकसान उठाना पड़ा था। अब एक बार फिर तिहरा झटका लगा है। फ्लोर टेस्ट के पहले अपने विधायकों को हैदराबाद में रखने वाली कांग्रेस के दो एमएलए ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इधर तेजस्वी यादव की जन्म विश्वास यात्रा के दौरान ही राजद की एक विधायक ने भी भारतीय जनता पार्टी का रुख किया है।

विज्ञापन


पार्टी बदलने पर जा सकती है सदस्यता 
बिहार विधानसभा में 12 फरवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बहुमत परीक्षण के दिन लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के तीन विधायकों ने राष्ट्रीय जनता आंतरिक गठबंधन की ओर बैठकर विपक्ष को कमजोर किया था। उन तीन विधायकों की सदस्यता को लेकर अब तक संशय बना हुआ है। लेकिन अब तीन और विधायकों का महागठबंधन को झटका लगा है। इसमें कांग्रेस के दो और राष्ट्रीय जनता दल की एक विधायक हैं। कांग्रेस से मुरारी गौतम और सिद्धार्थ ने भाजपा का दामन थामा है। राजद से संगीता कुमारी ने यह रास्ता अपनाया है। दल-बदल कानून के तहत इनपर कार्रवाई तय है और तीनों की सदस्यता जाना भी पक्का है। अगर बहुमत परीक्षण से अबतक के विधायकों पर इस कानून के तहत कार्रवाई की गई तो राजद के विधायकों की संख्या 79 से घटकर 75 रह जाएगी और कांग्रेस 19 की जगह 17 पर आ जाएगी।
विज्ञापन


अब राजद नहीं, भाजपा बन जाएगी सबसे बड़ी पार्टी 
बहुमत से पहले नीतीश सरकार ने राजभवन में भाजपा के 78, जनता दल यूनाइटेड के 45, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के चार और एक निर्दलीय को मिलाकर कुल 128 का समर्थन पत्र सौंपा था। उसके बाद से विश्वास मत तक बार-बार खेला की चर्चा हो रही थी। दावा किया जा रहा था कि सरकार के विधायक टूटेंगे और खेल बहुमत नहीं साबित करने को लेकर होगा। लेकिन, हो गया उल्टा। सरकार की ओर 130 विधायक बहुमत परीक्षण के दौरान बैठे नजर आए। अमर उजाला ने पहले ही बताया था कि आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद और आनंद सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद का साथ छोड़ेंगे। आश्चर्यजनक रूप से एक और नाम प्रहलाद यादव का सामने आया। राजद ने अब तक इनकी सदस्यता को रद्द करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है, क्योंकि ऐसा करते ही उसके विधायकों की संख्या घट जाएगी और सदन में वह सबसे बड़ी पार्टी नहीं रह जाएगी। लेकिन अब यह पक्का हो गया है कि बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी हो जाएगी। 79 की जगह उसके विधायकों की संख्या घटकर 75 होना अब पक्का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए कौन कहां से हैं विधायक 
कांग्रेस के मुरारी गौतम महागठबंधन सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह चेनारी विधानसभा से विधायक हैं। सिद्धार्थ सौरव विक्रम विधानसभा से विधायक हैं। राष्ट्रीय जनता दल की विधायक संगीता देवी मोहनिया विधानसभा से आती हैं। जानकारों के मुताबिक राजद और कांग्रेस के कई विधायक भाजपा और जदयू के संपर्क में है जो पाला बदल सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed