फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News CM Nitish Kumar and Jitan Ram Manjhi reached Bihar Sharif

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार और जीतनराम मांझी पहुंचे बिहार शरीफ, पूर्व सांसद के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

Wed, 04 Oct 2023 07:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 04 Oct 2023 07:35 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार और जीतनराम मांझी बुधवार को बिहार शरीफ पहुंचे। यहां वे पूर्व सांसद के श्राद्ध कर्म में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

विज्ञापन
Bihar News CM Nitish Kumar and Jitan Ram Manjhi reached Bihar Sharif
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार शाम जिला मुख्यालय बिहार शरीफ के सोहसराय पहुंचे। जहां नालंदा के तीन बार के सांसद और बिहार शरीफ से दो बार विधायक रह चुके स्वर्गीय विजय कुमार यादव के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। नीतीश कुमार ने विजय कुमार यादव के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया, जिस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला पूर्व सांसद के घर पहुंचा। उसी समय हम पार्टी के संस्थापक जीतनराम मांझी भी पहुंच गए। उन्होंने भी स्वर्गीय विजय कुमार यादव के तैलीय चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

विज्ञापन


सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा पहुंचे थे। जहां ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार समेत अन्य नेता एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने परिजनों को सांत्वना देते हुए उनका ढाढ़स बंधाया और फिर वापस पटना लौट गए। इधर, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंध कर दी गई थी। चप्पे चप्पे पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


दरअसल, विजय कुमार यादव का निधन 90 वर्ष की उम्र में सोहसराय स्थित 23 सितंबर को उनके आवास पर हो गया था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से यह पहली बार 1980 में नालंदा लोकसभा से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद दूसरी बार 1994 में और तीसरी बार 1991 में नालंदा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। विजय कुमार यादव पेशे से वकील थे और सांसद रहते हुए भी न्यायालय जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय कुमार यादव का जन्म 1929 में बिहार शरीफ के सोहसराय में हुआ था। तब यह पटना जिला हुआ करता था। 1967 से 1977 तक बिहार शरीफ से विधायक रहे। 1980,1984 एवं 1991 में सांसद बने। विजय कुमार यादव जब राजनीति में सक्रिय थे। तब जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एक बड़ी ताकत के रूप में उभरी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed