फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Chirag Paswan thanks pm narendra modi, reaction on pashupati paras in lok sabha election 2024

Chirag Paswan : पटना पहुंचे चिराग, प्रिंस राज को टिकट देने के सवाल पर रहे चुप; स्वागत में एयरपोर्ट परिसर भरा

Sun, 24 Mar 2024 05:32 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Mar 2024 05:32 PM IST
सार

Election 2024 : पटना एयरपोर्ट परिसर में आज उस समय भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जब चिराग पासवान एनडीए के सीट बंटवारे के बाद बिहार लौटे। चिराग ने पीएम मोदी पर बात की। पशुपति पारस पर भी जवाब दिया। भाई प्रिंस राज पर चुप रहे। साथ में मां रीना पासवान भी थीं।

विज्ञापन
Bihar News: Chirag Paswan thanks pm narendra modi, reaction on pashupati paras in lok sabha election 2024
लोक जन शक्ति पार्टी रामविलास प्रमुख चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना एयरपोर्ट परिसर में आज उस समय भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जब चिराग पासवान एनडीए के सीट बंटवारे के बाद बिहार लौटे। मैं पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने गठबंधन के हर साथी को सम्मान देने का काम किया। सीएम नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी को भी मैं धन्यवाद देता हूं क्यों कि उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी को सम्मान दिया। चिराग ने दावा किया कि आगामी चुनाव में 40 के 40 सीट जीतकर हमलोग पीएम मोदी की झोली में डालेंगे। 

विज्ञापन


पारस और प्रिंस राज के सवाल पर यह जवाब
पशुपति पारस के सवाल पर कहा कि गठबंधन के भीतर उनकी क्या बात हुई है नहीं हुई? यह मेरी जानकारी में नहीं है। गठबंधन और परिवार में रहने या नहीं रहने या फिर परिवार में रहने या नहीं रहने का फैसला भी उनका ही था। अब वह कहां जाते हैं किसके साथ जाते हैं? यह फैसला उनको ही लेना है। वहीं अपने चचेरे भाई प्रिंस राज को टिकट देने के सवाल पर चिराग पासवान ने चुप्पी साथ ली। 

विज्ञापन

Bihar News: Chirag Paswan thanks pm narendra modi, reaction on pashupati paras in lok sabha election 2024
पटना एयरपोर्ट पर चिराग के स्वागत में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
चिराग के स्वागत में एयरपोर्ट पर भीड़
पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे चिराग पासवान से स्वागत में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्याकर्ता ने चिराग के समर्थन में नारे भी लगाए। बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी को पांच सीट मिली है। इनमें वैशाली, हाजीपुर, जमुई, समस्तीपुर और खगड़िया सीट शामिल है। अब तक केवल हाजीपुर सीट से प्रत्याशी की घोषण हुई है। चिराग पासवान ने खुद को इस सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो एक से दो दिन में लोजपा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed