फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News : Chirag Paswan supporter beaten in Vaishali lok sabha for not voting for RJD

Election 2024 : किसे वोट दिया है? जवाब में हेलीकॉप्टर का नाम लेते ही युवक को पीटकर किया अधमरा, वैशाली में जाम

Thu, 23 May 2024 09:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 23 May 2024 09:14 PM IST
सार

Bihar : पांचवें चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद कुछ लोगों ने पूछा कि किसको वोट दिए हो। जवाब में युवक ने कहा कि मैंने हेलिकॉप्टर छाप को वोट दिया है। यह सुनते ही उनलोगों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। घायल युवक का कहना है कि पीटने वाले राजद के लोग थे।

विज्ञापन
Bihar News : Chirag Paswan supporter beaten in Vaishali lok sabha for not voting for RJD
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली में चिराग पासवान को वोट देने पर कुछ लोगों ने एक युवक को जमकर पीटा। घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जामकर जमकर हंगामा किया। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गणेश गांव की है। परिजनों का कहना है कि चुनावी रंजिश में बदमाशों ने घर से बुलाकर राघोपुर के दिवान टोक दियारा में ले जाकर लाठी डंडे से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सैदपुर गणेश के निकट कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना की पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटाया। वहीं पुलिस ने सैदपुर गणेश निवासी घायल अर्जुन पासवान को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर में भर्ती कराया।

विज्ञापन


पूछा- किसको वोट दिए ?
घायल अर्जुन पासवान की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कहा कि नरेश राय, सूरजभान राय, विपिन राय समेत अन्य लोगों ने चुनावी रंजिश में मारपीट की है। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त सभी नामजद लोग मेरे पति को काम के बहाने दिवान टोक दियारा में ले गये। फिर उनलोगों ने लोकसभा चुनाव में किसके पक्ष में वोट डालने की बात पूछे। मेरे पति ने बताया कि हम हेलिकॉप्टर छाप को वोट दिए हैं। यह बात सुनते ही वेलोग अर्जुन राय पर टूट पड़े और लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी। महिला का कहना है कि उक्त सभी लोग राजद से जुड़े हैं। घायल अर्जुन पासवान ने बताया कि गांव के ही कुछ लोग हमें दियारा में ले गए और वोट देने की बात पूछ कर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल अर्जुन पासवान को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिदुपुर ले गई। घटना के संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि बिदुपुर के एक व्यक्ति को दिवान टोक दियारा में ले जाकर मारपीट के मामले सामने आया है। घायल को इलाज कराया गया है। पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed