फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Chirag Paswan on Ram and Shiv congress party controversy in lok sabha election 2024 bjp news today

Bihar News: 'शक्ति के नाश का दंभ भरने वाले राम और शिव को लड़ा रहे', कांग्रेस पर चिराग की तीखी प्रतिक्रिया

Wed, 01 May 2024 01:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 01 May 2024 01:15 PM IST
सार

चिराग ने कहा कि यह लोग किस तरीके से भगवान को भी लड़ाने  का काम कर रहे हैं। यह लोग समाज को तोड़ने का काम तो पहले कर ही रहे थे और अब भगवान को भी लड़ाने का काम भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Chirag Paswan on Ram and Shiv congress party controversy in lok sabha election 2024 bjp news today
चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने महागठबंधन पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस से राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा भगवान शिव को लेकर दिए गए आपत्तिजन बयान के सवाल पर चिराग ने कहा कि यह लोग राजनीति में धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके बाद हमलोगों पर आरोप लगाते हैं। अगर यह लोग भगवानों में ही लड़ाई लगा रहे हैं तो सोचिए इंसानों को किस तरह बांटने का काम करेंगे। हकीकत यह है कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं बचा। इसलिए यह लोग ऐसा बयान दे रहे हैं। आज एनडीए ने अपनी बातों को पूरा किया तब उन्हें भगवान शिव याद आते हैं। उस वक्त उनको भगवान शिव नहीं आते जब उनकी माता शक्ति के विनाश की बात कांग्रेस पार्टी के नेता करते हैं। हकीकत यह है कि चुनाव के वक्त भावनाओं को आहत करने के कांग्रेस वाले इस तरह का बयान दे रहे। 

विज्ञापन


इससे ज्यादा अशोभनीय और कुछ भी नहीं
वहीं विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी द्वारा पीएम मोदी पर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि कहा कि इससे ज्यादा धृणित, अशोभनीय, निदंनीय और गलत चीज कुछ भी नहीं हो सकती है। भाषा की सारी मर्यादा को तार-तार कर दी गई। प्रधानमंत्री ने भारत के सिर को ऊंचा किया और आपका उनसे राजनीतिक बैर हो सकता है लेकिन आप उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करें यह बिल्कुल गलत है। इस तरह से व्यक्तिगत टिप्पणी करना क्या शोभा देता है। इससे किस तरह का उदाहरण आप सेट करना चाहते हैं। एक तरफ राजद है जो परिवार मां-बहनों को गाली देता है। वहीं दूसरी तरह उनके सहयोगी हैं जो प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाए थे ये लोग
चिराग पासवान ने कहा कि इन सब बयानों से इनलोगों की मानसिकता बिल्कुल झलकती है। वहीं तेजस्वी यादव एनडीए हारने वाले बयान पर चिराग पासवान ने कहा कि वो पिछली बार के लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाए थे। एनडीए ने 40 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार उनका खाता भी नहीं खुलेगा। 2020 का चुनाव इन्हें भूलना नहीं चाहिए हम लोग अगर एक साथ चुनाव लड़े होते तो आज इनका घमंड टूट गया होता। जनता सब देख रही है, वह जरूर जवाब देगी। बिहार में इस बार हमलोग 40 के 40 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed