फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Bihar News: Chirag Paswan election meeting in Gaya, Jitan Ram Manjhi, Lalu family, Misa Bharti.

Bihar News : राजद के गढ़ में चिराग की चुनावी सभा; कहा- भ्रष्टाचार में लिप्त परिवार पीएम मोदी के खिलाफ बोल रहा

Fri, 12 Apr 2024 03:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 12 Apr 2024 03:01 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए वोट मांगने गए चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष के नेता किस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, यह निंदनीय है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। हमारे देश का गौरव हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Chirag Paswan election meeting in Gaya, Jitan Ram Manjhi, Lalu family, Misa Bharti.
गया में चिराग पासवान में चुनावी सभा को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को पहले फेज में मतदान होना है। जैसे-जैसे मतदान का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे जिले में चुनावी सरगर्मी तेज होते जा रही है। गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान की चुनावी सभा राजद के गढ़ बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में हुई। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान विपक्षियों पर जमकर बरसे। मीसा भारती द्रारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेल भेजे जाने के बयान पर जमकर बरसें।

विज्ञापन


महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए वोट मांगने के लिए गए चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष के नेता किस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं, यह निंदनीय है। नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं। हमारे देश के गौरव हैं। इस तरह की भाषा का प्रयोग कर दुनिया में क्या संदेश देना चाहते हैं। यह कौन लोग बोल रहा है जिन पर भ्रष्टाचार का आरोप हैं। इनके परिवार के सदस्य लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत परिवार के कई लोगों के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हुए हैं। ऐसे में मुझे लगता है इस तरह की भाषा सिर्फ  व सिर्फ बदले की भावना दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कई लोग हैं, जो भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। कई ऐसे लोग भी हैं, जातपात और मजहब के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। जातियों में बाट कर बिहार के युवाओं का भविष्य बर्बाद किया है। महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उनके हक और अधिकारों को छीनने का काम किया है। ऐसे में जरुरी है, हमलोगो को एक होकर ऐसे लोगों को चिन्हित करें।   
विज्ञापन


नक्सलवाद के लिए जाने जाते थे कई जिले
चिराग पासवान ने राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं उनकी पृष्ठभूमि पर नहीं जाना चाहता हूं। मैं नहीं जानना चाहता कि कब किस प्रस्थिति में कैसे उनके परिवार के साथ दुर्घटना हुई थी और परिवार के सदस्य के साथ उनके पिता के साथ और किस तरीके से हत्या हुई थी और वह दौर क्या था। जिस तरीके से उस वक्त बिहार के अधिकांश जिले नक्सल से प्रभावित होते थे। बिहार के कई जिले विकास के नाम से नहीं सिर्फ नक्सलवाद के लिए जाने जाते थे। आज बिहार विकास के लिए जाना जाता है। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एनडीए प्रत्याशी सह हम पार्टी के सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के लिए लोगों से समर्थन मांगे। मालूम हो कि लोजपा रामविलास पार्टी के नेता चिराग पासवान के जिले में बेलागंज विधानसभा के बाद बोधगया विधानसभा क्षेत्र के फहतेपुर और वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed