{"_id":"6663d9bc45875c7d6a0ee576","slug":"bihar-news-chinese-citizen-attempts-suicide-in-jail-muzaffarpur-jail-bihar-police-visa-bihar-crime-news-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: चीनी नागरिेक ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश, चश्मे का शीशा तोड़कर इस अंग को काट रहा था, हो गया बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: चीनी नागरिेक ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश, चश्मे का शीशा तोड़कर इस अंग को काट रहा था, हो गया बेहोश
Sat, 08 Jun 2024 09:40 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 08 Jun 2024 09:40 AM IST
सार
चीनी नागरिक को बगैर वीजा के भारत में घुसपैठ के आरोप में ब्रह्मपुरा थाना के लक्ष्मी चौक के पास से बुधवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से चीन का पासपोर्ट मिला लेकिन भारत में आने का उसके कोई भी वैलिड डॉक्यूमेंट नहीं था।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस ने चीनी नागरिक को किया था गिरफ्तार।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
मुजफ्फरपुर के अमर शहीद खुदीराम बोस सेंट्रल जेल में चीनी नागरिक ने आत्महत्या की कोशिश की है। वह अपने चश्मे को काटकर अपने प्राइवेट पार्ट को काट रहा था। अत्यधिक खून बहने से बेहोश हो गया। हॉस्पिटल के वार्ड के शौचालय में घायल अवस्था में बेहोश मिला। इसके बाद जेल की प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल की प्रशासन ने उसे बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार की देर रात को SKMCH मेडिकल में भर्ती कराया है। सेंट्रल जेल प्रशासन का कहना है कि चीनी नागरिक ली जियाकी ने आत्महत्या का प्रयास किया है। उसे बीते दिनों ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस ने लक्ष्मी चौक के पास से संदिग्ध देखे जाने के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
खुद के चश्मे से किया जख्मी गंभीर हालत में इलाज हेतु भर्ती
जेल प्रशासन जेल के हॉस्पिटल वार्ड में सज्यफ्ता साथी बंदियों से पूछताछ की है। यह बताया जा रहा है चीनी नागरिक ने अपने चश्मे का शीशा को तोड़कर उससे अपने प्राइवेट पार्ट को काटने का प्रयास किया था। उसे गहरा जख्म आया और अत्यधिक खून के रिसाव से वह शौचालय में ही बेहोश हो गया था। इसके बाद उसको तुरंत ही वहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एसकेएमसीएच मेडिकल कॉलेज में बेहतर इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। जहां इजारत है। यही नहीं बल्कि उसकी भाषा को स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी या जेल के दूसरे बंदी नहीं समझ पा रहे हैं। इस कारण से वह बात नहीं कर पा रहा है। शुक्रवार शाम को जेल में शाम में उसने दही-चूड़ा खाया था और वह सुबह में नाश्ता के बाद दिनभर वार्ड में सोया रहा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार उसे दिन में बंदियों ने रोते हुए भी देखा।
विज्ञापन
शहर के लक्ष्मी चौक के पास से संदिग्ध गतिविधि देख पुलिस ने किया था गिरफ्तार
गौरतलब है कि चीनी नागरिक को बगैर वीजा के भारत में घुसपैठ के आरोप में ब्रह्मपुरा थाना के लक्ष्मी चौक के पास से बुधवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसके पास से चीन देश का पासपोर्ट मिला लेकिन भारत में आने का उसे कोई भी वैलिड डॉक्यूमेंट नहीं था। इसके कारण उसे पकड़ा गया है। वह नेपाल में एक जून को चीन से पहुंचा था। इसके बाद सीधे नेपाल के वीरगंज शहर से बस के जरिए मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड पहुंचा। आधा किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्मी चौक के पास पकड़ा गया था और पुलिस ने उससे किया गया पूछताछ के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन