Education of Bihar : यह अपनी नहीं, स्कूल की किताब ढो रहे; ऐसा ही बालश्रम कराने पर दो हेडमास्टर हो चुके निलंबित
एक तरफ चिलचिलाती धूप है तो दूसरी तरफ नौनिहालों के सिर पर स्कूल में मिली हुई किताब ढ़ोने की जिम्मेदारी। यह तस्वीर समस्तीपुर जिले के एक स्कूल की है जहां HM ने 3 बच्चों को किताब ढ़ोने के लिए BRC तक दौड़ा दिया।अब DEO कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ चिलचिलाती धूप है तो दूसरी तरफ नौनिहालों के सिर पर स्कूल में मिली हुई किताब ढ़ोने की जिम्मेदारी। दरअसल यह तस्वीर समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय उतरवारी टोल बसंतपुर के रमणी वार्ड संख्या 01 की है जहां स्कूल के प्रधानाध्यापक ने तीन बच्चों को किताब लाने के लिए वारिसनगर चौक पर भेज दिया। बच्चों का कहना है कि प्रधानाध्यापक ने कहा कि स्कूल का किताब आ गया है जा कर ले आओ। इसी वजह से तेज धुप होने के बाद भी मासूम बच्चों को धूप में सिर पर किताब ढ़ोना पड़ा। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है। बच्चों के द्वारा किताब ढ़ोने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में 3 स्कूली छात्र दिख रहे हैं और तीनों छात्र स्कूल ड्रेस में है जो बाल मजदूर जैसा काम कर रहे हैं।
जानिए कहां से ढुलाई गई पुस्तकें
पुस्तक ढ़ोने वाले बच्चों में तीसरी और चौथी क्लास में पढ़ने वाले अमित कुमार, सौरभ कुमार और हिमांशु कुमार है। बच्चों का कहना है कि स्कूल के HM सुभद्रा देवी के कहने पर ब्लॉक से किताब लाने के लिए कहा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि प्रखंड की दूरी करीब तीन किलोमीटर है लेकिन गली मोहल्ले से यह दूरी घट कर करीब 500 मीटर हो जाती है।इन बच्चों को ब्लॉक के बीआरसी से अपने सिर पर पुस्तक रख कर लाना पड़ा।
शिक्षा पदाधिकारी ने कहा होगी कार्रवाई
इस मामले पर स्कूल के हेडमास्टर से पूछने पर उन्होंने कुछ नहीं कहा जबकि समस्तीपुर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय का कहना है कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
यह घटना पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी पिछले वर्ष भी समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड के 2 स्कूल के प्रधानाध्यापकों के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों से किताब ढूलवाए गये थे जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए 2 स्कूल के प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।