फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Children's health deteriorated as soon as schools opened in summer; teachers, school timings; loo

Bihar News : प्रचंड गर्मी के कारण कई जिलों में स्कूल खुलते ही बच्चों की बिगड़ी तबीयत, शिक्षकों का भी हाल बेहाल

Mon, 10 Jun 2024 04:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 10 Jun 2024 04:07 PM IST
सार

बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि 40 से 45 डिग्री तापमान में स्कूल खोलने का निर्णय गलत था। शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से ले।

विज्ञापन
Bihar News: Children's health deteriorated as soon as schools opened in summer; teachers, school timings; loo
राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रचंड गर्मी में कई जिलों में सरकारी स्कूल खोल दिए गए। झुलसा देने वाली गर्मी में बच्चे जब स्कूल पहुंचने तो उनकी तबीयत बिगड़ने लगे। कुछ छात्राएं बेहोश होने लगी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कई स्कूल के शिक्षकों की भी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, खगड़िया में एक, शेखपुरा और बांका में पांच, जमुई में चार, पटना के बिहटा में एक और बक्सर में एक बच्चे की तबीयत की बिगड़ गई। कुछ बच्चों का प्राथमिक उपचार किया गया। जो प्राथमिक उपचार के बाद ठीक नहीं हुए उन्होंने अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। उनका कहना है कि 40 से 45 डिग्री तापमान में स्कूल खोलने का निर्णय गलत था। शिक्षा विभाग इस मामले को गंभीरता से ले। बक्सर में एक बच्ची को खटिया पर लेटा कर अस्पताल ले जाना पड़ा। इन चीजों पर बिहार सरकार गंभीरता से ध्यान दें। 

विज्ञापन


10 दिन तक स्कूल बंद करने का दिया गया था आदेश
वहीं खगड़िया के मानसी प्रखंड स्थित पश्चिमी ठाठा पंचायत के व्यख्तियापुर मध्य विधालय की एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। इस घटना के बाद विद्यालय में हड़कंप मच गया। घंटो प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की बेहोशी टूटी तो विधालय के शिक्षकों के जान में जान आई। विधालय के वरीय शिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया की वर्ग छह की छात्रा पुजा कुमारी अचानक बेहोश हो गई थी। जिसे उपचार के बाद उसके घर भेजा गया है। बता दें कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 10 दिनों तक सरकारी और निजी विद्यालय को बंद करने का आदेश दिया था। जिसके बाद 10 जून (सोमवार) को विद्यालय का संचालन किया गया। लेकिन भीषण गर्मी में स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सो
विज्ञापन


सारण में डायरिया से दर्जनों लोग हो रहे बीमार
अत्यधिक धूप होने और लू लगने के कारण शरीर का ताप जहां बढ़ जा रहा है। वहीं लूज मोशन, उल्टी, पेट दर्द, बुखार, प्यास सहित कई अन्य प्रकार की शिकायतों वाली मरीजों की संख्या में इज़ाफा होना शुरू हो गया है। रविवार को रिविलगंज में दर्जनों लोग डायरिया ग्रस्त हो गए हैं। जिनका उपचार सरकारी अस्पताल एवं निजी अस्पतालों में चल रहा है। स्थानीय क्षेत्र में डायरिया से पीड़ित मरीजों की संख्या में अचानक हुई बढोत्तरी एवं पीड़ितों की हालात देख स्थानीय लोग भयाक्रांत हो गए है। स्थानीय रिविलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में डायरिया से गोदना मुहल्ला निवासी पंकज पंडित की 32 वर्षीय पत्नी किरण देवी, अब्बास खान के पुत्र 15 वर्षीय पुत्र शाहिद खान एवं 65 वर्षीय प्रभुनाथ राय की मृत्यु डायरिया से होना बताया जा रहा है। इस संबंध में रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार ने बताया कि इधर के दिनों में रिविलगंज में डायरिया मरीजों की संख्या में काफी बढोत्तरी हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रिविलगंज में प्रतिदिन करीब पांच- छह दर्जन डायरिया से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं। गोदना स्थित सामुदायिक भवन में स्थानीय अस्पताल द्वारा शिविर लगाकर इलाज किया जा रहा है। वही तीन डायरिया पीड़ित व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई है। हालांकि सबसे ज्यादा मरीज रिविलगंज शहर के गोदना तथा आसपास क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के इन भागों में हीट वेव का रेल अलर्ट जारी
राज्य में लगातार बढ़ते हीट वेव और लू (उष्ण लहर) को देखते हुए मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य भागों के एक दो स्थानों पर हीट वेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का मानना है कि 10 जून से 14 जून के बीच हीट वेव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसके लिए आपदा प्रबंधन से दिए गए निर्देश का पालन अवश्य करें। जहां तक हो सके 12:00 बजे दिन से 3:00 तक धूप में ना निकले। अगर अति आवश्यक कार्य हो तो पानी लेकर साथ निकले एवं बदन पर कपड़े से ढक के और आंख के बचाव के लिए यथासंभव चश्मा का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed