फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : child died drowning in drum made for liquor manufacturing jamui bihar police

Bihar News : शराब निर्माण के लिए बनाये गये ड्रम में डूबने से मासूम की मौत, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Thu, 06 Feb 2025 11:48 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 06 Feb 2025 11:48 AM IST
सार

Liquor Ban in Bihar : बिहार में शराबबंदी है वहीं शराब निर्माण के लिए खोदे गये गड्ढे में गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस तक भी पहुंची। अब एसपी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
Bihar News : child died drowning in drum made for liquor manufacturing jamui bihar police
इसी ड्रम में गिरने से मासूम की हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

शराबबंदी वाले बिहार में शराब निर्माण के लिए खोदे गये ड्रम में गिरने से एक मासूम की मौत हो गई। घटना मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र अंतर्गत दक्षिणी मानसिंघा पंचायत के वार्ड नंबर 5 की है। मृतक बच्चे की पहचान उसी गांव के रहने वाले होरिल सहनी के पुत्र मोरेलाल सहनी (4) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि दक्षिणी मनसिघा पंचायत के वार्ड नंबर 5 में नदी के समीप लोग मां सरस्वती का विसर्जन कर रहे थे। इस दौरान शराब बनाने वाले ड्रम को नदी के किनारे गड्ढा खोदकर रखा गया था, जिसके ऊपर पुआल डालकर ड्रम को छुपा दिया गया था। पुआल के कारण नीचे ड्रम के होने की जानकारी मूर्ति विसर्जन में शामिल लोगों को नही हुई। इस बीच नदी के किनारे जमीन के अंदर गाड़ी हुई शराब बनाने वाली ड्रम के अंदर मोरेलाल सहनी गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई। मामले की जानकारी मिलते ही मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए 24घंटे के अंदर सदर एसडीपीओ से जांच रिपोर्ट की मांग कर दी है। साथ ही साथ थानाध्यक्ष को भी यह निर्देश दिया है कि शराब तस्कर की पहचान कर उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज करे। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को चेतावनी देते हुए कहा है कि शराब के विरुद्ध लापरवाही बरतना थानेदारों को बहुत महंगी पड़ने वाली है। जिले के सभी थानों की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


घटना के संबंध में सुगौली के थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव की बरामद घर से हुई है। बालक के मौत की जांच कराई जाएगी। परिजन के द्वारा आवेदन मिलने पर विस्तृत जांच होगी। बच्चे की मौत बाद मूर्ति विसर्जन करने गए लोगों का उत्साह मातम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed