{"_id":"68470fcc1f6d2dbb6407a36b","slug":"bihar-news-chief-attacked-maner-patna-bihar-police-investigation-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : मुखिया पर हुआ जानलेवा हमला, भागकर पहुंचे थाना; कहा- इस वजह से करना चाहते हैं मेरी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : मुखिया पर हुआ जानलेवा हमला, भागकर पहुंचे थाना; कहा- इस वजह से करना चाहते हैं मेरी हत्या
Mon, 09 Jun 2025 10:16 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:16 PM IST
सार
Bihar : निजी जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग जबरन मिट्टी भराई का काम कर रहे थे। मुखिया अपनी जमीन पर जबरन मिट्टी भराई के कार्य को देखकर भड़क गये और उन्होंने इसका विरोध किया। विरोध करते ही कुछ लोग आग बबूला हो गए।
विज्ञापन
आवेदन लेकर थाना पहुंचे मुखिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में बदमाशों ने मुखिया पर जानलेवा हमला किया है। इस घटना में वह घायल हो गये। वह किसी तरह व्बहन से अपनी जान बचाकर भागे और फिर थाना में उन बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना मनेर प्रखंड अंतर्गत किता चौहत्तर मध्य पंचायत की है।
विज्ञापन
पटना जिले के मनेर में मुखिया के निजी जमीन पर जबरन एक दर्जन की संख्या में रहे दबंग क़िस्म के लोगो के द्वारा मिट्टी की भराई कार्य का विरोध करना मुखिया को भारी पड़ गया। दबंगों ने मुखिया के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए लाठी डंडे, रॉड पिटाई व चाकू से वार कर लहू लुहान कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। किसी तरह मुखिया अपनी जान को बचाकर मनेर थाना पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिसके बाद पुलिस ने मुखिया को मनेर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां घायल हुए मुखिया का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि किता चौहत्तर मध्य पंचायत के मुखिया व हाथी टोला गांव निवासी लालकिशोर सिंह के निजी जमीन पर गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग जबरन मिट्टी भराई का काम कर रहे थे। मुखिया अपनी जमीन पर जबरन मिट्टी भराई के कार्य को देखकर भड़क गये और उन्होंने इसका विरोध किया। विरोध करते ही कुछ लोग आग बबूला हो गए। उनलोगों ने मुखिया को गाली गलौज करने लगे। इसके बाद देखते ही देखते वेलोग लाठी डंडे और रॉड से उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित मुखिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि बदमाशों ने उनपर चाकू से भी हमला किया, जिसमें मुखिया लालकिशोर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर मनेर थाना पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने घायल मुखिया को इलाज के लिए मनेर का अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में मुखिया ने गांव के ही करीब एक दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। साथ ही मुखिया ने अपनी जान की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। इस संबंध में मनेर थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार का कहना है कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट में मुखिया घायल हो गए हैं। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मुखिया के ऊपर हुए जान लेवे हमले की सूचना के बाद मनेर क्षेत्र में काफी चर्चाएं बनी हुई है। इधर पुलिस मुखिया के ऊपर हमला करने वाले आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।