फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news Chhath Puja 2021 Students and youth decorated the tableau of unemployment on Chhath, RJD's Tejashwi yadav  targeted Nitish government

बिहार: छात्रों ने छठ पर सजाई बेरोजगारी की झांकी, आरजेडी ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना 

Fri, 12 Nov 2021 01:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Nov 2021 01:01 PM IST
सार

आरा जिले में युवाओं ने बेरेाजगारी की झांकी सजाकर सरकार पर निशाना साधा है। इस झांकी में पढ़े-लिखे युवाओं को पकौड़े तलते दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Bihar news Chhath Puja 2021 Students and youth decorated the tableau of unemployment on Chhath, RJD's Tejashwi yadav  targeted Nitish government
छठ पूजा के मौके पर सजाई गई बेरोजगारी की झांकी - फोटो : @yadavtejashwi

विस्तार

बिहार में बेरोजगारी एक बड़ा मुद्दा है। इस बेरोजगारी के ही कारण हर साल सैंकड़ों युवा घर छोड़ दूसरे राज्यों का रुख करते हैं। बेरोजगारी का दर्द ऐसा है कि हर साल चुनाव में इसकी चर्चा जरूर होती है, लेकिन इस बार छठ के मौके पर बेरोजगारी चर्चा में है। दरअसल, बिहार के आरा में आदर्श कला मंदिर की ओर से छठ के मौके पर एक झांकी सजाई गई है। यह झांकी है बेरोजगारी की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस झांकी की फोटो को शेयर किया है। 

विज्ञापन


झांकी पर तेजस्वी का तंज 
छठ के मौके पर इस तरह की झांकी पर तेजस्वी यादव ने तंज कसा है। आरजेडी के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर इसकी फोटो को भी शेयर किया गया है। इसे शेयर करते हुए आरजेडी ने लिखा है- बिहार के आरा में एक छठ पूजा ऐसी भी....क्योंकि बिहार को 16 सालों में नीतीश सरकार ने बेरोजगारी का केंद्र बना डाला है। इस दर्द के कारण यहां का युवा त्योहारों में मुस्कुराना भूल चुका है। देश में सबसे ज्यादा बेरोजागारी बिहार में ही है। तेजस्वी यादव ने लिखा है कि बिहार में 23 राज्यों से अधिक बेरोजगारी है। 
विज्ञापन


क्या है झांकी में
झांकी में पढ़े-लिखे युवाओं को जीविका चलाने के लिए चाट-पकौड़ा बेचते हुए दिखाया गया है। कहीं किसी बीटेक पास की झांकी है तो कहीं एमबीए पास बैठा है। इनमें से कोई पकौड़े तल रहा है तो कोई जूते पॉलिश कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed