फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Chapra firing: SP Gaurav Mangla transferred, Dr. Kumar Ashish becomes the new SP of Saran.

Lok Sabha Election : छपरा गोलीकांड के बाद अब एसपी गौरव मंगला का तबादला, मुजफ्फरपुर रेल एसपी को दी सारण की कमान

Sun, 26 May 2024 12:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 26 May 2024 12:23 PM IST
सार

छपरा पहले नगर थानेदार को निलंबित किया गया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के दो सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया गया। अब सारण के एसपी गौरव मंगला पर कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Bihar News: Chapra firing: SP Gaurav Mangla transferred, Dr. Kumar Ashish becomes the new SP of Saran.
कुमार आशीष को सारण का एसपी बनाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

सारण में लोकसभा चुनाव के बाद हुए गोलीकांड की गाज अब एक वर्दीधारी पर गिर गई है। पहले नगर थानेदार को निलंबित किया गया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के दो सुरक्षाकर्मियों को निलंबित किया गया। अब सारण के एसपी गौरव मंगला पर कार्रवाई की गई है। उन्हें पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है। उनकी जगह अब मुजफ्फरपुर के रेल एसपी डॉ. कुमार आशीष को अब सारण का नया एसपी बनाया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्णय के आलोक में मुजफ्फरपुर रेल विभाग में पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित कुमार आशीष को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सारण के पुलिस अधीक्षक के पद पर बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा तबादला किया गया है।  गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जा कर दी है।  
विज्ञापन


गोली बारी में राजद कार्यकर्ता की मौत हो गई थी
बता दें कि विगत 20 मई को सारण संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा था। लेकिन, मतदान के दौरान नगर थाना क्षेत्र के भिखारी चौक स्थित बड़ा तेलपा के मतदान केंद्र पर राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के पहुंचने के बाद राजद और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई थी। इसके अगले ही दिन यानी 21 मई की सुबह दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच तनाब बढ़ गया। देखते ही देखते मामला खूनी खेल में बदल गया। भिखारी ठाकुर चौक पर गोलीबारी हुई। इसमें राजद के तीन कार्यकर्ताओं को गोली लग गई। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिसका इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम के दो अंगरक्षक को भी निलंबित किया गया
गोलीकांड के बाद सारण में तनाव काफी बढ़ गया। रोहिणी आचार्य ने तो यहां तक कह दिया कि भाजपा के गुंडे मेरी हत्या की साजिश रच रहे थे। वहीं राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि राजद कार्यकर्ता बूथ लूटना चाहते थे। 90 के दशक की याद दिया दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तो राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर केस तक करवा दिया। इतना ही नहीं भाजपा के वरीय नेताओं ने रोहिणी आचार्य पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सुरक्षा गार्ड को अपने साथ लेकर चलने का आरोप लगाया। पटना पुलिस की टीम जांच करने राबड़ी आवास पहुंची। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के दो अंगरक्षकों को निलंबित कर दिया गया। राजद का कहना है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या की कोशिश कर रही है। वहीं भाजपा का कहना है कि राजद वाले जंगलराज की याद दिला रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed