फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Chairs broken in Tejashwi Yadav's public meeting, crowd went out of control; Jan Vishwas Yatra

Bihar: तेजस्वी की जनसभा में टूटी कुर्सियां, बेकाबू हुई भीड़; तीन घंटे से अपने नेता का इंतजार कर रहे थे समर्थक

Thu, 22 Feb 2024 09:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 22 Feb 2024 09:47 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग विपक्ष में थे तब नीतीश कुमार ने मेरे पिता लालू यादव से कहा कि भाजपा मेरे पार्टी को तोड़ना चाहती है, इसलिए अब हम लोग मिलकर सरकार चलाएंगे। तब हमलोगों ने उनकी बात मान ली थी।

विज्ञापन
Bihar News: Chairs broken in Tejashwi Yadav's public meeting, crowd went out of control; Jan Vishwas Yatra
तेजस्वी यादव की सभा में टूटी कुर्सियां। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सभा में भीड़ बेकाबू हो गई। कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। महज 10 मिनट में करीब 100 से ज्यादा कुर्सियां टूट गईं। आरोप लगा कि तेजस्वी यादव अपनी जनसभा में तीन घंटे लेट से पहुंचे। इस कारण ही राजद समर्थक आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा करने लगे। कुछ समर्थकों ने कुर्सियां तोड़ दी। यह घटना भोजपुर जिले जगदीशपुर की है। गुरुवार को तेजस्वी यादव अपनी जन विश्वास यात्रा पर यहां पहुंचे थे। पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कुछ ही देर में अपनी बातों को रख बक्सर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


17 महीने में जो मैंने कर दिखाया है, उससे वह घबरा गए
इधर, लोगों को संबांधित करते हुए तेजस्वी यादव ने 17 महीने में जो मैंने कर दिखाया है, उसी से नीतीश जी घबरा गए थे और फिर उन्होंने पलटी मार दी। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोग विपक्ष में थे तब नीतीश कुमार ने मेरे पिता लालू यादव से कहा कि भाजपा मेरे पार्टी को तोड़ना चाहती है, इसलिए अब हम लोग मिलकर सरकार चलाएंगे। तब हमलोगों ने उनकी बात मान ली थी। लेकिन, जैसे ही 17 महीने में ही वह पलट गए। हमलोग अपने वादे के अनुसार नौकरी देने लगे। लेकिन, तब तक चाचा जी पलट गए। 
विज्ञापन


यह सब देखकर वह घबरा गए और पलटी मार गए
तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी अब बुजुर्ग हो चुके हैं। उनके पास कोई विजन नहीं है। हम विजन लेकर आये तो मुख्यमंत्री जी घबरा गए और पलटी मार गए। मुख्यमंत्री जी से अब बिहार नहीं चलने वाला है। इसके अलावे बिहार में हुए 17 महीने के सभी कार्यों को गिनवाते हुए बोले कि आरक्षण का दायरा हमने बढ़ाया। जातीय जनगणना हमने कराया। जो मेडल लाएगा वो नौकरी पायगा यह स्कीम भी मेरे द्वारा ही लाई गई। यह सब देखकर नीतीश कुमार घबरा गए और पलटी मार गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed