फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Central government has sanctioned additional houses to Bihar: Nitish Kumar, PM Housing Scheme

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार की इस मांग को मोदी सरकार ने कर दी पूरी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दी जानकारी

Mon, 14 Apr 2025 11:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 14 Apr 2025 11:37 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर जानकारी दी। कहा कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मांग पर केंद्र सरकार ने बिहार के लिए खासतौर से पांच लाख 20 हजार 742 अतिरिक्त आवास को स्वीकृति दे दी है। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Central government has sanctioned additional houses to Bihar: Nitish Kumar, PM Housing Scheme
पीएम आवास योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई-जी) को लेकर बिहार में प्रतीक्षा सूची समाप्त हो गई है। केंद्रीय ग्रामीण मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पांच लाख 20 हजार 742 अतिरिक्त संख्या में आवास आवंटित कर दिया है। इन अतिरिक्त आवासों के आवंटन से राज्य में पीएम आवास योजना की 2018 से चली आ रही प्रतीक्षा सूची तकरीबन समाप्त हो गई है। सूची में मौजूद लगभग सभी लाभुकों को आवास मिलने का रास्त साफ हो गया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से मांग की थी। इसके मद्देनजर ही केंद्र सरकार ने यह अतिरिक्त सुविधा प्रदान की है। केंद्रीय कृषि एवं किसान और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर पूरी स्थिति से अवगत कराया है।

विज्ञापन


कच्चे मकान में रहने वाले गरीबों की सूची तैयार की जाएगी
इस पत्र में कहा गया है कि अतिरिक्त आवासों का आवंटन करने से प्रतीक्षा सूची को पूरी कर दी गई है। अब तक की स्थिति के आधार पर राज्य में लाभुक की लंबित प्रतिक्षा सूची तकरीबन पूरी हो गई है। अब राज्य में नए स्तर से सर्वे करके कच्चे मकान में रहने वाले गरीबों की सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना का विस्तार आगामी पांच सालों 2029 तक करने की सहमति दी
ग्रामीण विकास मंत्रालय के इस पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की नौ अगस्त 2024 को हुई बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती आवास की जरूरतों को पूरा करने के लिए दो करोड़ अतिरिक्त घरों के निर्माण से संबंधित योजना को मंजूरी प्रदान करते हुए इस योजना का विस्तार आगामी पांच सालों 2029 तक करने की सहमति दी थी। इसके अनुसार, इस योजना के शुरू होने से 2024-25 तक बिहार को 44 लाख 92 हजार 10 घर आवंटित किए गए हैं। ग्रामीण विकास मंत्रालय, देश के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी के लिए आवास मुहैया कराने के उद्देश्य से एक अप्रैल 2016 से प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की थी, जिसका क्रियान्वयन राज्यों के सहयोग से किया जा रहा है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी के लिए तैयार है बिहार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed