फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Car hit by truck in Gaya; Bodyguard and driver's condition critical, airport, Bipard

Bihar: जिला एवं सत्र न्यायाधीश को लेने जा रही गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, बॉडीगार्ड और ड्राइवर की हालत गंभीर

Mon, 25 Nov 2024 12:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 25 Nov 2024 12:55 PM IST
सार

Gaya News: बोधगया के एक होटल में जिला एवं सत्र न्यायाधीश रुके हुए थे। उन्हीं को लेने के लिए ड्राइवर और अंगरक्षक बोधगया जा रहे थे। इसी क्रम में एयरपोर्ट के पास गाड़ी ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Bihar News: Car hit by truck in Gaya; Bodyguard and driver's condition critical, airport, Bipard
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोपाल जी को लेने जा रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इसमें उनके अंगरक्षक सुदर्शन सिंह और चालक महेंद्र शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों का इलाज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन


खड़े ट्रक में गाड़ी ने मारी टक्कर
सहरसा के जिला व सत्र न्यायाधीश बिपार्ड में नए अपराधिक कानून पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने आए थे। 23 नवंबर से 24 नवंबर तक राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित था। इसमें कई राज्यों के न्यायाधीश और विभिन्न जिलों के जिला व सत्र न्यायाधीश शामिल हुए थे। सम्मेलन में भाग लेने के बाद वह बोधगया के महाबोधी मंदिर का दर्शन पर भ्रमण गए थे। इसके बाद वह बोधगया के होटल में ठहरे थे। उन्हीं को लेने के लिए ड्राइवर और अंगरक्षक बोधगया जा रहे थे। इसी क्रम में एयरपोर्ट के पास गाड़ी ने खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। इसमें दो लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी
खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। हादसा का आवाज सुन स्थानीय लोग बचाने के लिए दौड़ पड़े। घटना में अंगरक्षक सुदर्शन सिंह और चालक महेंद्र शाह को वाहन से किसी तरह निकाला गया। गंभीर रूप से घायल अंगरक्षक और चालक को इलाज के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। दोनों का इलाज किया जा रहा है। स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि जिला व सत्र न्यायाधीश का वाहन की गति तेज था। सड़क के किनारे खड़ी ट्रक को देख चालक अनियंत्रित हो गया और खड़ी ट्रक में पीछे से टक्कर मार दिया। वहीं वाहन का परखच्चे उड़ गया। वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस बल मौके पर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed