फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Candle march of India Alliance leaders in Patna against the terrorist attack, Tejashwi Yadav,

Bihar News: आतंकी हमले के विरोध में सड़क पर उतरे इंडिया गठबंधन के नेता, तेजस्वी यादव बोले- हमलोग सरकार के साथ

Fri, 25 Apr 2025 10:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 25 Apr 2025 10:44 PM IST
सार

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कहा कि देश की सुरक्षा के मामले में पूरा मुल्क एकजुट है। केंद्र सरकार जो कार्रवाई करेगी उसके साथ हमलोग एकजुट होकर खड़े हैं। इस मामले में हम कोई राजनीति नहीं करना चाहते है, पूरा देश एक साथ खड़ा है।

विज्ञापन
Bihar News: Candle march of India Alliance leaders in Patna against the terrorist attack, Tejashwi Yadav,
इंडिया गठबंधन ने पटना में किया कैंडिल मार्च। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले के विरोध में शुक्रवार देर शाम पटना में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं सड़क पर उतरे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्ष के सभी नेताओं ने कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी, शकील अहमद, अब्दुल बारी सिद्दीकी, राजेश राम सहित अन्य नेताओं ने प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आतंकवादियों ने जिस प्रकार से हमारे भाइयों पर गोलियां चलाकर उनकी जिंदगी छीनी है, वह काफी दुखद है। अपने शहीद भाइयों को श्रद्धांजलि देने के लिए इंडिया गठबंधन एकजुट हुआ है। हमलोगों ने इनकम टैक्स से डाक बंगला चौराहा तक कैंडिल मार्च निकाला। आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी हमलोग उनके साथ है। इस वक्त पूरा देश एकजुट हैं। जो कार्रवाई भारत सरकार करेगी, हमलोग उसका समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले की पूरी कहानी: 26 लोगों की हत्या का मास्टरमाइंड कौन, क्यों चुना ये वक्त? जानें सब कुछ

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: Candle march of India Alliance leaders in Patna against the terrorist attack, Tejashwi Yadav,
पटना में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
आतंकवादियों को सरकार मुंहतोड़ जवाब दे
तेजस्वी यादव ने कहा कि आतंकवादियों को सरकार मुंहतोड़ जवाब दे। इस पर हमलोग कोई राजनीति नहीं करना चाहते हैं। देश की सुरक्षा को लेकर हमलोग चितिंत हैं। आगे इस मुद्दे पर हमलोगों टिप्पणी नहीं करना है। हमलोग सेना और केंद्र सरकार के साथ हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी साथियों को हमलोग धन्यवाद देते हैं कि आपलोग आतंकी हमले के खिलाफ इतनी बड़ी संख्या में एकजुट हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed