फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Buxar rjd party Sudhakar Singh targeted jdu party nitish kumar Pragati yatra bihar election 2025

Bihar News : राजद नेता ने क्यों कहा- यह सीएम की है चुनावी पर्यटन यात्रा, एनडीए में नीतीश की भूमिका पर है विवाद

Sun, 22 Dec 2024 08:17 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 22 Dec 2024 08:17 PM IST
सार

Bihar : कल से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पश्चिम चंपारण से प्रगति यात्रा शुरू कर रहे हैं। यात्रा शुरू होने के कुछ घंटों पहले राजद नेता ने इस यात्रा को चुनावी पर्यटन यात्रा की संज्ञा दी। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए में सीएम की भूमिका पर ही विवाद है। 

विज्ञापन
Bihar News : Buxar rjd party Sudhakar Singh targeted jdu party nitish kumar Pragati yatra bihar election 2025
बक्सर के सांसद और राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुधाकर सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बक्सर के सांसद और राष्ट्रीय जनता दल के नेता सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कल से शुरू होने वाले यात्रा पर जमकर बोला। सुधाकर सिंह ने कहा कि यह उनकी चुनावी पर्यटन यात्रा है। आज एनडीए में नीतीश कुमार अपने भूमिका को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। वैसे भी इस यात्रा का बिहार के प्रगति से कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


एनडीए में मुख्यमंत्री की भूमिका पर ही विवाद है
राजद के बक्सर सांसद सुधाकर सिंह रोहतास जिले के दावथ में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यात्रा पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। सुधाकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यात्रा का अगर अर्थ निकालेंगे तो पाएंगे कि वे चुनावी पर्यटन यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए में मुख्यमंत्री की भूमिका पर ही विवाद है। अमित शाह द्वारा लगातार कहा जा रहा है कि हम चुनाव के बाद नेता तय करेंगे, लेकिन जदयू के लोग अभी नेता तय करने की बात कह रहे हैं। इसलिए मुख्यमंत्री की यात्रा का विकास से कोई लेना देना नहीं और वह चुनावी पर्यटन पर जा रहे हैं। वहीं यात्रा का नाम बदलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस गठबंधन में है वे नाम बदलने में हीं विश्वास रखते हैं और इनके द्वारा कई योजनाओं से लेकर कार्यक्रमों का नाम बदला गया है।
विज्ञापन


भारत के संविधान में विश्वास नहीं
इधर गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर छिड़े घमासान को लेकर बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा कि देश के संविधान और भीमराव अंबेडकर के प्रति जो भाजपा की कुंठा थी वो उजागर हो चुकी है। इन लोगों ने कभी भारत के संविधान में विश्वास नहीं किया और ये लोग भारत की आजादी को भी नकारते रहे हैं। इसलिए देश की संसद में अमित शाह एवं उनकी पार्टी की संविधान के प्रति नफरत साफ साफ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन








 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed