फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Brutal murder of woman in Patna; The criminals killed by slitting their throats; Bihar Crime News

Bihar News: पटना में महिला की निर्मम हत्या; बच्चों के साथ सो रही थी, अपराधियों ने गला काटकर मार डाला

Sun, 21 Jul 2024 01:42 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 21 Jul 2024 01:42 PM IST
सार

Patna News : मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी कन्हैया सिंह ने बताया कि देवकुली गांव एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। महिला के पति के हत्या का आरोप अपने पिता और भाई पर लगाया है।

विज्ञापन
Bihar News: Brutal murder of woman in Patna; The criminals killed by slitting their throats; Bihar Crime News
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पटना के धनरूआ थाना के देवकुली गांव में अपराधियों ने घर में सो रही एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घर में महिला अपने दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ सो रही थी, जबकि उसके पति कितनी जरूरी काम से बाहर गए थे। घटना की सूचना उनके पति को रविवार की सुबह मिली। सूचना मिलने के बाद मृतका के पति ने इसकी सूचना धनरूआ थाने को दी। सूचना मिलते ही धनरूआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पिता और भाई पर हत्या का आरोप
इस घटना को लेकर मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी कन्हैया सिंह ने बताया कि देवकुली गांव की सोनी कुमारी 24 वर्ष को किसी अज्ञात अपराधी द्वारा गला काटकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि सोनी देवी के पति संजीव चौधरी ने हत्या का आरोप अपने पिता और भाई पर लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से अपराधियों की पहचान करने में जुट गई है।
विज्ञापन


पत्नी की हत्या कर देने का भी धमकी दिया गया
धनरूआ निवासी संजीव चौधरी स्कॉर्पियो गाड़ी भाड़ा पर चालवाने का काम करते हैं। इसके साथ ही संजीव चौधरी के पिता भी गाड़ी के ड्राइवर हैं। दोनों पिता और पुत्र के बीच इसी बात को लेकर बराबर विवाद हुआ करता था। संजीव चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनके पिता द्वारा कई बार पत्नी की हत्या कर देने का भी धमकी दिया गया था। संजीव चौधरी ने बताया कि शनिवार की रात वह अपनी गाड़ी से किसी जरूरी काम के लिए पटना चले गए थे। जब रविवार की अहले सुबह वह अपने घर लौटे तो देखा कि उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि उनके पिता और भाई ने मिलकर उनकी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर डाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed