{"_id":"64a975d840188802ef0c1dc5","slug":"bihar-news-brutal-murder-of-a-woman-in-khagarai-eyes-gouged-out-and-body-parts-cut-off-after-killing-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : 45 साल की महिला की हत्या कर आंखें निकालीं, कई अंग काटे; पति-देवर को पहले ही मार चुके थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : 45 साल की महिला की हत्या कर आंखें निकालीं, कई अंग काटे; पति-देवर को पहले ही मार चुके थे
Sat, 08 Jul 2023 08:12 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 08 Jul 2023 08:12 PM IST
सार
Bihar Police : बिहार में कानून का राज कैसा चल रहा है, यह एक बार फिर वीभत्स तरीके से सामने आया है। 45 साल की महिला का मर्डर किया। उसकी आंखें निकाल लीं। कई अंगों को काटकर अलग कर दिया। इस महिला के पति-देवर की पहले ही हत्या हो चुकी है।
विज्ञापन
खगड़िया में अपराधियों ने महिला की बेरहमी से हत्या कर दी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ऐसी वारदात किसी महानगर में हो तो सरकार हिल जाती है। लेकिन, बिहार के लिए यह एक खबर मात्र है कि एक महिला की हत्या कर उसकी आंखें निकाल ली गई। जीभ और प्राइवेट पार्ट को काटकर क्षत-विक्षत कर दिया। हत्या उस महिला की हुई, जिसके पति और देवर को भी बुरी तरह मार डाला गया था। हत्या का आरोप भी उन्हीं लोगों पर है, जिन्होंने महिला के पति-देवर का मर्डर किया था।
विज्ञापन
घटना खगड़िया जिले के पसराहा थाना इलाके की देवठा के करना बहियार की है। महिला की क्षत विक्षत लाश देख इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने कहा कि है कि शनिवार दोपहर महिला अपने खेत को देखने गई थी। तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने महिला को बेरहमी पीटने लगे। उसने विरोध किया तो धारदार हथियार से शरीर पर वार करने लगे। महिला ने जब तक दम नहीं तोड़ दिया शरीर के कई हिस्सों को क्षत-विक्षत कर दिया। महिला की लाश देख सबलोग दंग रह गए।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
पसराहा के थानेदार अमलेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृत महिला की पहचान महदीपुर के वार्ड संख्या 5 निवासी स्व.बबलू सिंह की पत्नी सुलेखा देवी (45) के रूप में हुई है।
जमीन विवाद में इन आरोपियों ने कर दी हत्या
परिजनों का कहना है कि 2014 में जमीनी विवाद को लेकर उसी बहियार में मृतका की पति बबलू सिंह और देवर कारे सिंह की हत्या गांव के ही महेंद्र सिंह, कूलो सिंह, रजदेव सिंह, फूलुंग सिंह, शंकर सिंह ने बेरहमी से कर दी थी। सभी के विरुद्ध पसराहा थाना में मामला दर्ज है। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और हत्यारों की गिरफ्तारी करे।