फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bridge broken in Gaya; The bridge was built on the road leading to Jharkhand

Bihar News : झारखंड जाने वाली सड़क पर बना पुल ध्वस्त, तेज बहाव नहीं झेल पाया; कई गांव के बीच टूटा संपर्क

Thu, 08 Aug 2024 11:06 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 08 Aug 2024 11:06 AM IST
सार

करीब 13 साल पूर्व मंझौली गांव के समीप झारखंड जाने वाली सड़क पर छलटा पुल का निर्माण कराया गया था। जो आज पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गया। इस वजह से मंझौली, कलामी, सेवती, नेवी गांव समेत दर्जनों गांवों के बीच संपर्क टूट गया। 

विज्ञापन
Bihar News: Bridge broken in Gaya; The bridge was built on the road leading to Jharkhand
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पुल गिरने का सिलसिला जारी है। अब गया के इमामगंज प्रखंड में नदी पर बना पुल पानी के तेज बहाव में टूट गया। कुछ साल पहले ही इस पुल की मरम्मत किया गया था। आज इस पुल ने भी दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक, इमामगंज प्रखंड में स्थित मंझौली गांव से झारखंड की ओर जाने वाली लिंक रोड पर बना पुल पानी के तेज बहाव के आगे नहीं टिका और ध्वस्त हो गया। जिसके वजह से दर्जनों गांवों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यह पुल बिहार को झारखंड से जोड़ती है। 

विज्ञापन


आज पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गया
बताया जा रहा है कि करीब 13 साल पूर्व मंझौली गांव के समीप झारखंड जाने वाली सड़क पर छलटा पुल का निर्माण कराया गया था। जो आज पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो गया। इसके वजह से मंझौली, कलामी, सेवती, नेवी गांव समेत दर्जनों गांवों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हाल के दिनों में बिहार में कई पुल गिरने की घटनाएं सामने आई है, जिसे लेकर पूरे देश में बिहार के किरकिरी हो रही है। इसके पहले बिहार के कई जिलों में पहले भी पुल ध्वस्त हो गया था। उसके बाद काफी हंगामा हुआ था। अभी भी कई पुल क्षतिग्रस्त हालत में है, जिसकी मरम्मत चल रही है। इस नई घटना के बाद पुल के गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


पुल ध्वस्त होने से बिहार सरकार की किरकिरी
लोगों का कहना है कि अंग्रेजों के जमाने के बने कई पुल अभी भी सही सलामत खड़े हैं, लेकिन नए पुल लगातार गिर रहे हैं। इस संबंध में मंझौली पंचायत के मुखिया उत्तमदीप कुमार यादव ने बताया कि मंझौली से झारखंड जाने के रास्ते में एक छलटा पुल का निर्माण कराया गया था। पानी के तेज बहाव के कारण यह पुल नहीं टिकी और ध्वस्त हो गया। जिसके कारण आस पास के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल लोगों की समस्या को देखते हुए अपने फंड से लोगों को आने जाने के लिए मरम्मत कराया जा रहा है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से छलटा वाले स्थान पर पुल निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed