फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BPSC 69th topper ujjawal kumar upkar, bpsc result 69th CSE result

BPSC 69th Result Out: बीपीएससी 69वीं का फाइनल रिजल्ट आया, उज्ज्वल बने टॉपर; टॉप 10 की सूची भी देखें

Tue, 26 Nov 2024 07:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 26 Nov 2024 07:48 PM IST
सार

BPSC Topper Ujjawal Kumar Upkar : बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं संयुक्त परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। 10 टॉपरों की सूची में उज्ज्वल कुमार उपकार का नाम है। कुल 475 अभ्यर्थी इस परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के अफसर बने हैं।

विज्ञापन
Bihar News : BPSC 69th topper ujjawal kumar upkar, bpsc result 69th CSE result
बीपीएससी - फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)

विस्तार

बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। 475 पदों पर बीपीएससी में रिजल्ट जारी किया है। मुख्य परीक्षा में 1295 अभ्यर्थी सफल हुए थे। यह सभी अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल हुए। बीपीएससी के अनुसार, 69वीं परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिए गए है। अभ्यर्थी आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपका रिजल्ट देख सकते हैं। बीपीएससी ने कहा कि अक्टूबर महीने की समाप्ति तक इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके बाद रिजल्ट तैयार होते ही जारी कर दिया गया।

विज्ञापन

संबंधित वीडियो
विज्ञापन


जानिए कौन हैं टॉप 10 में शामिल 
बिहार लोक सेवा आयोग ने 69वीं परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में सबसे ऊपर उज्जवल कुमार उपकार का नाम है। बाकी के नामों में सर्वेश कुमार, शिवम तिवारी, पवन कुमार, विनीत आनंद, क्रांति कुमारी, संदीप कुमार सिंह, राजन भारती, चंदन कुमार और नीरज कुमार शामिल हैं। कौन हैं टॉप-10 में, यह देखने के लिए यहां करें क्लिक
विज्ञापन
विज्ञापन


जानिए किस पद पर कितने अभ्यर्थी हुए चयनित 
एकीकृत 69वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभिन्न सेवाओं के कुल 475 पदों के लिए 31 अगस्त 2024 को मुख्य (लिखित) परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशित किया गया था। उस प्रकाशित परीक्षाफल में शामिल कुल 1295 उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 11 सितंबर से 19 सितंबर तक और साक्षात्कार 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोग कार्यालय में संपन्न कराया गया। अब परीक्षाफल प्रकाशित किया गया है।

 एकीकृत 69 में संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में पदों की संख्या 362 थी, जिसमें 1005 सफल उम्मीदवार थे। साक्षात्कार के लिए 972 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। अंतिम रूप से 361 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। 

 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पद के लिए पदों की कुल संख्या 10 थी, जिसमें सफल उम्मीदवारों की संख्या 27 रही। साक्षात्कार के लिए 26 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिसमें अंतिम रूप से 10 उम्मीदवार बाल विकास परियोजना पदाधिकारी पद के लिए चयनित हुए। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। 


 वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष के लिए पदों की कुल संख्या 100 थी, जिसमें सफल उम्मीदवारों की संख्या 262 रही। साक्षात्कार के लिए 253 अभ्यर्थी  उपस्थित हुए और अंतिम रूप से 98 उम्मीदवार वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष पद के लिए चयनित हुए। पूरी सूची के लिए यहां क्लिक करें। 

 पुलिस उपाध्यक्ष परिचालन एवं उपाधीक्षक तकनीकी के लिए पदों की संख्या तीन थी, जिसमें सिर्फ एक ही अभ्यर्थी सफल हुए। अंततः उस पद पर चयन हुआ। जानिए कौन हैं सफल अभ्यर्थी, यहां क्लिक करें।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed