फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Boys and Girls arrested in sex racket prostitution in samastipur hotel bihar police

Bihar News : शहर के एक होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस पहुंची तब हुआ भंडाफोड़; स्कूली छात्रा भी पकड़ी गई

Wed, 11 Sep 2024 09:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 11 Sep 2024 09:27 PM IST
सार

Bihar : पुलिस अचानक स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पहुंची और कमरों को खुलवाना शुरू किया। कमरा खुलते ही पुलिस अंदर का नजारा देखकर खुद शर्म से पीछे हट गई। अब होटल के उन कमरों को पुलिस ने सील कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar News : Boys and Girls arrested in sex racket prostitution in samastipur hotel bihar police
होटल में गिरफ्तार हुए लड़के और लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। एक होटल के कमरे से चार लड़कियों के अलावा छह लड़कों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लड़कियों में एक शहर के कोचिंग की छात्रा का ड्रेस पहन रखी है। सभी युवक और युक्तियां को नगर पुलिस अपने हिरासत में ले गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है। उधर पुलिस ने होटल के उक्त कमरों को सील कर दिया है, जिस कमरे से सभी लड़के और लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई है। मामला शहर के स्टेशन रोड स्थित अमित होटल की है।

विज्ञापन


छह लड़के और चार लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि नगर थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के स्टेशन रोड स्थित अमित होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है।  सूचना मिलते ही  मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस की टीम ने होटल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान होटल के कमरे से चार लड़कियों के अलावा छह लड़के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। सभी लड़के और लड़कियों को नगर पुलिस हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले गई। पुलिस पदाधिकारी का कहना है कि सभी लड़के और लड़कियां स्थानीय हैं।
विज्ञापन


चार थानों की पुलिस ने एक साथ की छापेमारी 
होटल में लंबे समय से चल रहे इस सेक्स रैकेट की जानकारी मिलने के बाद नगर थाना के अलावा मथुरापुर और एसटीएससी थाने की पुलिस ने महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ एक साथ छापेमारी की। करीब 2 घंटे तक होटल में सर्च अभियान चला। इस दौरान होटल के कमरे से 6 लड़कों के अलावा चार लड़कियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है। इस दौरान होटल के बहुत बड़ी संख्या में लोगों की भी भीड़ जुट गई। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने कहा कि होटल के कमरे से आपत्तिजनक स्थिति में कुल दस लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। सभी स्थानीय हैं, सभी के अभिभावक को फोन कर बुलाया जा रहा है। पूरे मामले को अभी देखा जा रहा है। बहरहाल होटल के कमरों को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed