फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Body of priest of Danapur Shiv temple, missing for six days in Gopalganj, recovered

Bihar News: गोपालगंज में छह दिन से लापता दानापुर शिव मंदिर के पुजारी का शव बरामद; नाराज लोगों ने चक्का जाम

Sat, 16 Dec 2023 06:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 16 Dec 2023 06:49 PM IST
सार

Danapur Shiv Temple: गोपालगंज से छह दिन से लापता शिव मंदिर के पुजारी का शव बरामद हुआ है। शव मिलने से पुजारी की हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। यह खबर फैलने के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर आगजनी कर हंगामा किया। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bihar News: Body of priest of Danapur Shiv temple, missing for six days in Gopalganj, recovered
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के दानापुर गांव स्थित शिव मंदिर के लापता पुजारी का शव बरामद होने के बाद कोहराम मच गया। वह छह दिन से लापता थे। शनिवार को उनका शव श्रीरामपुर बाजार के पास से बरामद किया गया। पुजारी का शव मिलने की खबर मिलते ही गुस्साए लोगों ने एनएच-27 को जाम कर दिया और आगजनी तथा हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, छह दिन पूर्व दानापुर शिव मंदिर के पुजारी सह पूर्व मुखिया अशोक साह के भाई मनोज साह मंदिर से लापता हो गए थे। लोगों ने इसकी सूचना मांझागढ़ थाना पुलिस को दी। उसके बाद पुलिस ने मंदिर के कैमरे की सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
विज्ञापन


उसमें पुजारी रात करीब दो बजे मंदिर से बाहर निकलकर मुख्य दरवाजे को बंद कर कहीं जाते हुए दिख रहे थे। वहीं, उनके दो सहयोगी मंदिर में ही मौजूद थे। इसकी सूचना के बाद लोगों की मंदिर परिसर में भीड़ लग गई थी। लापता पुजारी की पुलिस और परिजन तलाश कर रहे थे। इसी बीच छह दिन बाद शव बरामद होने से लोगों में सनसनी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुजारी का शव बरामद होने के बाद उनकी वीभत्स तरीके से हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। उनका प्राइवेट पार्ट काट दिया गया है। वहीं, जीभ भी काट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed