फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bodies of uncle and nephew found on Darbhanga-Sitamarhi railway track; Murder, Bihar Police

Bihar News: बिहार में रेलवे ट्रैक पर चाचा-भतीजे के शव मिलने से हड़कंप, एक का सिर धड़ से अलग था; हत्या की आशंका

Mon, 17 Feb 2025 01:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 17 Feb 2025 01:33 PM IST
सार

दोनों युवक के शव रेलवे ट्रैक के बीचों बीच मिले। इनमें एक का सिर धड़ से काफी दूर पाया गया जबकि दूसरे का सिर शव से थोड़ी दूर पाया गया है। लोगों का कहना है कि अपराधियों ने दोनों युवकों की निर्मम हत्या कर शवों को यहां लाकर फेंक दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Bodies of uncle and nephew found on Darbhanga-Sitamarhi railway track; Murder, Bihar Police
घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दरभंगा-सीतामढ़ी रेल लाइन पर जोगियारा और चंदौना हॉल्ट स्टेशन के बीच एक साथ दो युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई है। दोनो युवक के शव नग्न हालत में क्षत विक्षत पाए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते स्थानीय थाना की पुलिस के साथ रेल पुलिस शव के पहचान में जुट गई है। दोनों मृत युवकों की पहचान चांद बाबू और इमरान के रूप में हुई है। दोनो रिश्ते में चाचा-भतीजा लगते थे। दोनों सीतामढ़ी के पुपरी इलाके के रहने वाले थे। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि दोनों में से एक युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया है। प्रतीत होता है कि अपराधियों ने दोनों की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए दोनों की लाशों को 44 किमी दूर दरभंगा में रेलवे ट्रैक पर लाकर फेंक दिया गया हो।

विज्ञापन


मरने वालों की पहचान कर ली गई
मरने वालों की पहचान मो चांद (26) और इमरान नद्दाफ (19) सभी सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के गंगटी पंचायत के वार्ड नंबर 4 के निवासी हैं। घटना की पुष्टि एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने करते हुए कहा है कि घटना स्थल पर सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी को भेज दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान कर ली गई है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक के बीचों बीच मिले दोनों शव
पुलिस का कहना है कि दोनों युवक के शव रेलवे ट्रैक के बीचों बीच मिले। इनमें एक का सिर धड़ से काफी दूर पाया गया जबकि दूसरे का सिर शव से थोड़ी दूर पाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कहीं और दोनों युवकों का निर्मम तरीके से हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक  दिया गया है। मौके पर FSL की टीम को जांच के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed