फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP targets lalu yadav rjd party congress seat sharing issue as jungle raj mahagathbandhan bihar

Bihar: 'आज भी जंगलराज कायम', बिहार में सत्ता में होने के बावजूद BJP ने क्यों कही ये बात, राजद-कांग्रेस को घेरा

Sun, 24 Mar 2024 09:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 24 Mar 2024 09:48 AM IST
सार

Bihar News : एनडीए में सीट बंटवारे के बावजूद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं हुई है, जबकि महागठबंधन में बगैर शेयरिंग हुए ही प्रत्याशियों को सिंबल दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के अंदर उबाल है। इस बीच भाजपा प्रवक्ता ने क्यों कहा- आज भी जंगलराज कायम है वहां।

विज्ञापन
Bihar News: BJP targets lalu yadav rjd party congress seat sharing issue as jungle raj mahagathbandhan bihar
राजद और कांग्रेस पर भाजपा ने बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महागठबंधन में सीट बंटवारा अब तक नहीं हुआ है। राजद ने सिंबल बांटना शुरू कर दिया है। वामदल ने भी कुछ सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी भी खुले तौर पर दावा ठोक रहे हैं। राजद और कांग्रेस के बीच चुनावी केमेस्ट्री बिगड़ने लगी है। सूत्र बता रहे हैं राजद बिहार में कांग्रेस को लिए छह से अधिक सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। कांग्रेस 12 सीट की मांग कर रही है। जदयू की विधायक बीमा भारती के राजद में शामिल होने के बाद पूर्णिया सीट से कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने दावा ठोक दिया है। ऐसे में डर है कि दोनों दलों के भी कहीं फ्रेंडली फाइट की नौबत न आ जाए। 

विज्ञापन


महागठबंधन के अंदर जंगलराज है
इधर, सीट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने महागठबंधन पर तंज कसा है। उन्होंने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के पहले महागठबंधन का नामों-निशान मिट जाएगा।राकेश मिश्रा ने कहा कि महागठबंधन में सीटों को लेकर घमासान मचा है। सही मायने में महागठबंधन के अंदर जंगलराज है। राजद ने तो हद कर दी। राजद जहां भी रहेगा, वहां जंगलराज रहेगा। फिर चाहे वह सरकार में रहे या महागठबंधन में हो। कांग्रेस तो बेचरा पार्टी बन गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लालू प्रसाद के सामने नतमस्तक हो गए 
भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि औरंगाबाद सीट भी राजद ने कांग्रेस से हथिया लिया। इससे निखिल कुमार के समर्थकों में नाराजगी है। वह अब राजद से दो-दो हाथ करने के मूड में है। निखिल कुमार के समर्थक किसी भी हाल में औरंगाबाद सीट छोड़ने के हालत में नहीं हैं। निखिल कुमार के समर्थकों की नाराजगी अपने पार्टी के शीर्ष नेताओं से हैं तो लालू प्रसाद के सामने नतमस्तक होकर याचक बन गए हैं। आलम यह है कि औरंगाबाद की कांग्रेस कमेटी इस्तीफा देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed