फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP targeted jdu and cm nitish kumar.samrat said JDU has become a limited company.

Bihar News : ललन सिंह के इस्तीफे पर सियासत तेज, भाजपा ने कहा- जदयू एक लिमिटेड कंपनी बनकर रह गई

Fri, 29 Dec 2023 02:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 29 Dec 2023 02:43 PM IST
सार

Bihar : ललन सिंह के जदयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा जदयू पर हमलावर होती दिख रही है। भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने जदयू पर तंज कसते हुए कहा है कि जदयू नीतीश कुमार की निजी संपत्ति बनकर रह गयी है।

विज्ञापन
Bihar News : BJP targeted jdu and cm nitish kumar.samrat said JDU has become a limited company.
ललन सिंह और सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललन सिंह के जदयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार खुद जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गये हैं। इसको लेकर नीतीश कुमार पर जमकर हमला कर रही है। इस बावत भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने जदयू पर तंज कसते हुए कहा है कि जदयू नीतीश कुमार की निजी संपत्ति बनकर रह गयी है। वहीं सम्राट चौधरी ने जदयू को लेकर कहा कि जदयू लिमिटेड कम्पनी बनकर रह गई है।

विज्ञापन


महागठबंधन और इंडी गठबंधन को हराने के लिए तैयार हैं
सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनते हैं और कौन हटते हैं यह जदयू का अपना मामला है, वहां की लड़ाई है। इससे भाजपा को कोई लेना देना नहीं है। हम आज भी तैयार हैं कि जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल मिलकर चुनाव लड़े, दोनों को हराने का काम करेंगे। वहां नेता बस एक ही हैं नीतीश कुमार और तो कोई है नहीं। नीतीश कुमार कभी आर सी पी सिंह को अध्यक्ष बनाये, कभी ललन सिंह को अध्यक्ष बनाये, कभी किसी और को अध्यक्ष बनायेंगे, यह उनका दायित्व है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मानना है कि हम पूरे महागठबंधन और इंडी गठबंधन को हराने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


ललन सिंह का इस्तीफा होना पहले से था तय
भाजपा के प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का इस्तीफा होना पहले से तय था। उन्होंने कहा कि यह बात मीडिया में पहले से चल रही थी। इसका मुख्य कारण यह था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ललन सिंह पर से विश्वास उठ चुका था। पूरी पार्टी बिखराव की स्थिति में आ गई थी। लोग पार्टी छोड़-छाड़ कर भाग रहे थे, और कहीं ना कहीं पूरा जदयू त्रस्त था। अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि ऐसा लग रहा था कि जनता दल यूनाइटेड राजद के यहां गिरवी रखा हुआ है और दोनों समय चरण वंदना की जा रही थी। इसी वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यह कदम उठाना पड़ा होगा। अरविन्द सिंह ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड वैसे भी अब बिखर चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब अपनी शारीरिक और मानसिक आवश्यकता के कारण बिखराव के कगार पर पार्टी को संभालने के लिए प्रयासरत हैं लेकिन अब यह दिल्ली दूर हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed