{"_id":"67f4db8397e696440a096b67","slug":"bihar-news-bjp-state-president-s-bodyguard-commits-suicide-mlc-residence-bihar-police-investigation-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के हाउस गार्ड ने किया सुसाइड, एमएलसी आवास पर खुद को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के हाउस गार्ड ने किया सुसाइड, एमएलसी आवास पर खुद को मारी गोली
Tue, 08 Apr 2025 01:47 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:47 PM IST
सार
पटना में एमएलसी आवास पर दिनदहाड़े सीआरपीएफ के जवान की आत्महत्या की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। फौरन पटना पुलिस एफएसएल की टीम लेकर जांच करने पहुंचे। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
घटना के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के हाउसगार्ड आशुतोष मिश्रा ने खुद को गोली मार दी। मंगलवार सुबह एमएलसी आवास पर सीआरपीएफ जवान आशुतोष मिश्रा ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले में सचिवालय थाना प्रभारी संजीव कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि यह आत्महत्या का मामला है। प्राथमिक जांच में यही सामने आया है कि गार्ड ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एफएसएल की मदद से जांच में जुटी पुलिस
मामले में सचिवालय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ अनु ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 10:30 बजे सचिवालय थानांतर्गत MLC आवास में एक हाउस गार्ड (CRPF में कार्यरत) को सिर में गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची। जहां उक्त व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया गया, जिसके सिर में गोली लगी हुई थी। शव को पोस्टमार्टम हेतु अस्पताल भेजा गया है। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। एफएसएल की सहायता से घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया गया है। जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन