फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Politics News: BJP President JP Nadda Patna Visit, Nitish Kumar Grand Alliance Government Updates

Bihar News : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना आ रहे, पीएम मोदी की 'मन की बात' सुनकर दिल्ली से होंगे रवाना

Sun, 28 Jan 2024 10:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 28 Jan 2024 10:57 AM IST
सार

JP Nadda in Patna : बिहार में जारी सियासी तूफान के बीच जेपी नड्डा पटना आ रहे। बिहार भाजपा में बैठकों का दौर जारी है। भाजपा नेता बिहार की वर्तमान राजनीति पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे।

विज्ञापन
Bihar Politics News: BJP President JP Nadda Patna Visit, Nitish Kumar Grand Alliance Government Updates
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नए साल में पहली बार पटना आ रहे हैं। दोपहर तीन बजे वह विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वह भाजपा के प्रदेश कार्यालय जाएंगे। बिहार भाजपा के वरीय नेताओं के साथ बैठक करेंगे। चर्चा है कि नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जेपी नड्डा पटना आ रहे हैं। हालांकि, भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के नेता इससे इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पटना आ रहे हैं। 
विज्ञापन


शाहनवाज बोले- मौसम साफ हो रहा है
सूत्रों की मानें तो पीएम नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से रवाना होंगे। इधर, भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल के नेताओं की बैठक चल रही है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े समेत सभी वरीय नेता मौजूद हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह बैठक लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही है। वहीं पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज बिहार के लिए अच्छा होने वाला है। सुबह-सुबह सूर्य देवता भी निकले हैं। मौसम भी साफ हो रहा है। 
विज्ञापन


भाजपा मूकदर्शक नहीं है
वहीं भाजपा के फायर ब्रांड और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मीडिया पर हमलोग भी नजर बनाए हुए हैं। आज हमलोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आ रहे हैं। भाजपा एक सशक्त दल है बिहार का। हमलोग आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर लगातार बैठक कर रहे हैं। जब महागठबंधन टूटेगा तब न कुछ कहा जाएगा। न लालू जी ने समर्थन वापस लिया है और न ही नीतीश जी ने अब तक इस्तीफ दिया है। भाजपा मूकदर्शन नहीं है। भाजपा गंभीरता से हर चीजों को देख रही है। परिस्थितियां स्पष्ट होने पर भाजपा भी सोचेगी। इनको समर्थन देना है क्यों देना है? इन सब पर केंद्रीय नेतृत्व निर्णय लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed