Bihar News : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
Bihar : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। उनका यह बिहार दौरा आने वाले बिहार विधान सभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की देर शाम दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित अन्य वरीय नेताओं ने किया। पटना एयरपोर्ट से श्री शाह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के सांसद, विधायक, विधान पार्षदों सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लिया।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Board : बिहार बोर्ड मैट्रिक परिणाम आ गया; अभी जानिए, परीक्षा के बाद क्या करने पर चुने गए इंटर टॉपर
पार्टी सूत्रों की मानें तो बैठक के दौरान श्री शाह ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा करते हुए नेताओं को आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक की समाप्ति के बाद देर रात श्री शाह पार्टी के कोर कमिटी के सदस्यों के साथ भी बैठक करेंगे। उनका यह बिहार दौरा आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
प्रदेश कार्यालय पहुंचते ही गृह मंत्री अमित शाह के स्वागत में कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगाने लगे। कार्यकर्ताओं ने उनके सम्मान में फूल और माला से उनका स्वागत किया। अब वह कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, सांसद, विधान पार्षद सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद हैं। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर चर्चाएँ चल रही हैं। उन चर्चाओं में 6 अप्रैल को स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाए जाने की भी तैयारी करने की बात कही गई। अमित शाह के आने की इतनी ख़ुशी है कि कार्यकर्ता बीच-बीच में जय श्रीराम के नारे भी लगा रहे हैं।