फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : BJP party MP sanjay jaiswal targets bihar police for slogan of Pakistan Zindabad in bihar

Bihar : पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी का विरोध किया तो जेल भेज रही पुलिस; BJP सांसद ने कहा- पाक से खराब हालत

Thu, 17 Aug 2023 03:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 17 Aug 2023 03:02 PM IST
सार

Bihar Police : बिहार के मुख्य विपक्षी दल ने राज्य के हालात को पाकिस्तान से बदतर बताया है। आरोप लगाया है कि बिहार पुलिस उन लोगों को निशाना बना रही, जिन्होंने 15 अगस्त को पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी का विरोध किया था।

विज्ञापन
Bihar News : BJP party MP sanjay jaiswal targets bihar police for slogan of Pakistan Zindabad in bihar
संजय जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने महागठबंधन सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार के काल में बिहार की स्थिति पाकिस्तान से भी बदतर हो चुकी है। अगर गौ तस्करी के लोगों के खिलाफ कोई भी बोलेंगे तो उसकी लाश ही दिखाई देगी। चाहे वह पुलिस अफसर हो या आम आदमी। बेतिया में 15 अगस्त के दिन पाकिस्तार जिंदाबाद के नारे लगे। झंडा लहराया गया। जिन छात्रों ने इस घटना का विरोध किया कि आप आपत्तिजनक झंडा क्यों लहरा रहे हैं, उन्हे पुलिस अब जेल भेजने का काम कर रही है। नाग पंचमी में चंपारण में सभी लोग अपने घरों का झंडा बदलते हैं। लालसरैया में कोई भी आदमी महावीरी झंडा खरीदकर घर ले जाता है तो उसकी गिरफ्तारी हो जाती है। 

विज्ञापन


बता दें कि बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के लाल सरैया में स्थित सीताराम प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के झंडोत्तोलन के बाद कुछ विशेष समुदाय के लड़कों द्वारा हरा रंग धार्मिक झंडा फहराने से तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। इन लड़कों पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने के आरोप लगे थे। हालांकि, पुलिस ने इनमें से कुछ लड़कों को हिरासत में भी लिया था। यह मामला काफी चर्चा में था। सोशल मीडिया पर भी यह मामला काफी वायरल हुआ था। इलाके में तनाव नहीं बिगड़े इसलिए पुलिस लगातार कैंप कर रही है। 
विज्ञापन


सम्राट का तंज- दिल्ली में नेताओं ने मिलने के टाइम हीं नहीं दिया
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने नीतीश कुमार को नेता और CM बनाया था। उनके गठबंधन में लाया। लेकिन, उन्होंने गठबंधन तोड़ दिया और जिसका वह विरोध करते आ रहे थे उनके साथ जाकर सरकार बना ली। सम्राट चौधरी ने तंज कसा कि वह दिल्ली गठबंधन के नेताओं से मिलने गए थे। लेकिन, किसी भी गठबंधन ने नीतीश कुमार को टाइम नहीं दिया। वह टाइम मांगते रह गए लेकिन टाइम नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed