फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP MLAs reaching Bodh Gaya before floor test, two-day training, NDA, BJP

Floor Test : बोधगया में जुटे भाजपा विधायक, हरेक को बनानी है हाजिरी; सरकार बनाने-बचाने का मिलेगा ज्ञान

Sat, 10 Feb 2024 02:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 10 Feb 2024 02:38 PM IST
सार

भले ही इस कार्यक्रम को भाजपा का प्रशिक्षण शिविर का नाम दिया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि इस ऑपरेशन लोटस के तहत किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर के नाम पर भाजपा के विधायक को एकजुट करने की कवायद है। इसे फ्लोर टेस्ट के रूप में बैकअप देने की बात कहीं जा रही है।

विज्ञापन
Bihar News: BJP MLAs reaching Bodh Gaya before floor test, two-day training, NDA, BJP
बोधगया पहुंचे भाजपा विधायकों। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के विधायक और विधान पार्षद कुछ ही देर में बोधगया गए। सभी नेता पांच सितारा महाबोधी होटल में रुके। होटल में इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। बिहार भाजपा के विधायक और विधान पार्षदों के रजिस्ट्रेशन की जिम्मेवारी भाजपा के ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार को दी गई है।  पूरा होटल भाजपा के नाम से बुक है। इसी होटल के सभागार में एमएलए और एमएलसी के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


भले ही इस कार्यक्रम को भाजपा का प्रशिक्षण शिविर का नाम दिया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि इस ऑपरेशन लोटस के तहत किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर के नाम पर भाजपा के विधायक को एकजुट करने की कवायद है। इसे फ्लोर टेस्ट के रूप में बैकअप देने की बात कहीं जा रही है। गौरतलब हो कि इन दोनों फ्लोर टेस्ट को लेकर बिहार में  और भाजपा आमने-सामने है। हर एक पार्टी अपने स्तर से अपने विधायकों को एकजुट कर रही है। इसी क्रम में भाजपा ने भी भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि को अपने विधायकों को एकजुट करने के रूप में सोचा है और इसी के तहत यह तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News: BJP MLAs reaching Bodh Gaya before floor test, two-day training, NDA, BJP
बोधगया पहुंचे भाजपा विधायक। - फोटो : अमर उजाला

भाजपा विधायकों को एकजुट रखने की चर्चा
जानकारी हो कि जिस तरह से कांग्रेस के विधायकों को हैदराबाद भेजा गया है, इसी तरह से भाजपा के तमाम विधायकों को ज्ञान भूमि तलब किया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक बिहार भाजपा की ओर से 10 व 11 फरवरी को बोधगया में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण शिविर में पार्टी के सभी विधायक और विधान पार्षद शामिल होंगे। 12 फरवरी को विश्वास मत के दौरान भाजपा विधायक सीधे पटना जाएंगे। वहीं गया की राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा विधायकों को एकजुट रखने की चर्चा है। 



पहले विधायकों का होगा रजिस्ट्रेशन
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक बिहार भाजपा के प्रशिक्षण शिविर से पहले उक्त होटल में  विधायकों और विधान पार्षदों का रजिस्ट्रेशन किया गया। उसके बाद सभी विधायकों और विधान पार्षदों को प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। यह सबकुछ गया के ज्ञानभूमि पर हो रहा है, लेकिन भाजपा के एक नेता भी कुछ भी बोलने से परहेज़ कर रहे हैं। हालांकि गया के सर्किट हाउस में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नाम से पांच रुम पूर्व से दो दिनों के लिए बुक किया गया है। प्रशिक्षण शिविर खत्म होने के बाद सभी विधायक पटना के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed