फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; BJP leader Lalan Paswan targets grand alliance government, Kaimur News, JDU, Lok Sabha elections

Bihar: पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे, देवी-देवता को अपशब्द कहना बड़ी बात नहीं; भाजपा नेता ने क्यों कहा ऐसा

Mon, 30 Oct 2023 04:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 30 Oct 2023 04:46 PM IST
सार

ललल पासवान ने कहा कि दूसरे देशों में तो ऐसे उंगली उठाने वाले लोगों को तुरंत फांसी हो जाती है। लेकिन, हमारे देश का जनतंत्र कितना अच्छा है कि यहां सभी मजहब और धर्म का सम्मान किया जाता है। 

विज्ञापन
Bihar News; BJP leader Lalan Paswan targets grand alliance government, Kaimur News, JDU, Lok Sabha elections
भाजपा नेता ललन पासवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनता दल यूनाईटेड का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में जाने वाले वरीय नेता ललन पासवान ने महागठबंधन पर जमकर निशाना साधा है। कैमूर में सोमवार को मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए ललन पासवान ने कहा कि विपक्षी दल द्वारा सनातन पर गलत उंगली उठाने वाले कुछ भी कह सकते हैं। जब भारत में रहने वाले लोग पाकिस्तान जिंदाबाद कर सकते हैं तो भगवान राम, श्याम और मां दुर्गा को गाली देना बड़ी बात नहीं है।

विज्ञापन


पार्टी का जो फैसला होगा, वह स्वीकार है
ललल पासवान ने कहा कि दूसरे देशों में तो ऐसे उंगली उठाने वाले लोगों को तुरंत फांसी हो जाती है। लेकिन हमारे देश का जनतंत्र कितना अच्छा है कि यहां सभी मजहब और धर्म का सम्मान किया जाता है। लेकिन, कुछ विपक्षी दल द्वारा विवादित बयान देकर लोगों को भड़काने का काम करते रहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि सासाराम लोकसभा संसदीय चुनाव में अगर भाजपा उम्मीदवार बनाती है तो मैं उस फैसले का स्वागत करूंगा। पार्टी का जो फैसला होगा, वह स्वीकार है। फिलहाल हमें पार्टी की ओर से जनता को एकजुट करने का काम मिला है, वहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने के लिए जनता को ठगते आ रहे हैं
वहीं सीएम नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर, लोहिया, बाबा साहेब अंबेडकर का नाम लेकर कुछ लोग पूरे बिहार के गरीब और दलितों को ठगने का काम किया है। यह लोग अपनी राजनीति और मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने के लिए जनता को ठगते आ रहे हैं। 2024 में जनता इन्हें बेनकाब कर देगी। सीएम नीतीश कुमार पर उन्होंने आरोप लगाया कि वह दलित विरोधी हैं। बता दें कि चेनारी के पूर्व विधायक ललन पासवान ने माता मुंडेश्वरी का दर्शन पूजन किया है। उसके बाद चैनपुर हरसू ब्रह्म में दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने मत्था टेका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed